पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन मोबाइल शॉपिंग में चंडीगढ़ नंबर वन

ऑनलाइन मोबाइल शॉपिंग में चंडीगढ़ नंबर वन, घड़ियों की खरीद सबसे अधिक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। ऑनलाइन शॉपिंग में सबसे आगे रहने वाले चंडीगढ़ निवासी अभी भी सबसे अधिक मोबाइल और मोबाइल एसेसरीज ही खरीद रहे हैं। साथ ही चंडीगढ़ से ऑनलाइन बिकने वाले उत्पादों में भी मोबाइल और मोबाइल एसेसरीज ही टॉप पर हैं। ईबे इंडिया सेंसस 2014 में चंडीगढ़ में ऑनलाइन शॉपिंग में मोबाइल के बाद घड़ियों की खरीद सबसे अधिक हुई है। इसके बाद टी-शर्ट, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और आईपैड जैसी एसेसरीज का नंबर आता है।
वहीं सबसे अधिक बिकने वाले उत्पादों में मोबाइल के बाद डाटा एंड यूएसबी केबल्स, घड़ियां, प्रिंटर लेजर टोनर्स और 32 जीबी पेन ड्राइव शामिल है।

चंडीगढ़ के साथ पंजाब भी संयुक्त तौर पर देश का 11वां सबसे बड़ी ई-कॉमर्स हब रहा है और हरियाणा 13वें स्थान पर है। ईबे ने इस सेंसस में जनवरी, 2013 से जून, 2014 के आंकड़ों की स्टडी के बाद ये ईकॉमर्स शॉपिंग ट्रेंड्स बताया है।
सबसे अधिक एक्सपोर्ट कैमरा इंस्ट्रूमेंट्स का
चंडीगढ़ ऑनलाइन एक्सपोर्ट के मामले में तेजी से आगे बढ़ा है और कैमरा इंस्ट्रूमेंट्स के एक्सपोर्ट में चंडीगढ़ टॉप पर है। वहीं चंडीगढ़ से हेल्थ एंड ब्यूटी प्रोडक्ट्स, हॉर्स सैडल्स, डेंटल सप्लाईज और डाइटरी सप्लीमेंट्स का एक्सपोर्ट भी टॉप 5 में शामिल है।
स्मार्टफोन इम्पोर्ट करने में आगे
नए-नए स्मार्टफोन इम्पोर्ट करने में भी चंडीगढ़ सबसे आगे है। इसके अलावा ब्रोन्ज एज कार्टून कैरेक्टर्स, ब्लू रे डिस्क, कॉमिक्स और मेडिकल लैब सप्लाइज का आयात भी सबसे अधिक होता है।
मोबाइल से बढ़ती शॉपिंग
ईकॉमर्स को तेजी प्रदान करने में मोबाइल का सबसे अधिक योगदान रहा है। ईबे इंडिया को मिलने वाले कुल ट्रैफिक में से 43 फीसदी मोबाइल डिवाइसेज से आ रहा है और करीब 40 फीसदी उत्पाद मोबाइल डिवाइसेज से होने वाले ट्रेड से ही बिक रहे हैं।
चंडीगढ़ टॉप 10 में से निकला | 2012 तक ईबे की शॉपिंग लिस्ट में टॉप 10 में आने वाला चंडीगढ़ 2014 में 11वें स्थान पर रहा। ईबे हेड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन गिरीश हुरिया ने बताया कि गाजियाबाद से ऑटो पार्ट्स का एक्सपोर्ट काफी बढ़ा है और ऐसे में वैल्यू वाइज सेल बढ़ने से गाजियाबाद ने चंडीगढ़ को टॉप 10 से बाहर कर दिया है। सेल के मामले में चंडीगढ़ अभी भी आगे बढ़ रहा है।