पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 दिनों में चार धाम और साउथ दर्शन कराएगी ट्रेन, किराया 16380 रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅर्पोरेशन दीपावली के बाद स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। चार धाम प्लस दक्षिण धाम के नाम से चलाई जा रही इस ट्रेन में एसी कोच भी लगाए जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के टूरिज्म मैनेजर कैलाश चंद्र ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर को चंडीगढ़ से रवाना होगी और 13 नवंबर को वापस आएगी। सेकेंड स्लीपर का शुरुआती किराया 16380 रुपए रखा गया है। थर्ड और सेकेंड एसी कोच का किराया अभी तय किया जाना बाकी है।
अयोध्या, द्वारकाधीश, कन्याकुमारी तक की यात्रा
स्पेशल ट्रेन द्वारकाधीश, जगन्नाथपुरी, अयोध्या, बनारस, तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, कांचीपुरम, उज्जैन होते औरंगाबाद जाएगी। वहां से 13 नवंबर को वापस चंडीगढ़ आएगी। आईआरसीटीसी के टूरिज्म मैनेजर ने बताया कि ट्रिप के दौरान यात्रियों को बजट होटल में ठहराया जाएगा। यात्रियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के अलावा वहां साइट्स भी दिखाएगा। जहां कोई धार्मिक स्थल रेलवे स्टेशन से दूर होगा वहां बस से ले जाया जाएगा।
वेबसाइट पर कराएं बुकिंग
इस ट्रेन में बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं। इस ट्रेन का पैकेज कोड एनसीआर 014 है। इस पर क्लिक करने पर बुकिंग से लेकर यात्रा की पूरी डिटेल जुटा सकते हैं।
दिसंबर में शिरडी स्पेशल
कैलाश चंद्र ने बताया कि आईआरसीटीसी शिरडी साईं बाबा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दिसंबर में शिरडी साईं शनि सिगनापुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाएगा।