पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

योजनाएं फ्लॉप : चीफ कमिश्नर से बोले अफसर, नाकामी की पोल मत खोलना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. हरियाणा का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग केंद्रीय योजनाओं के टारगेट पूरे करने में फ्लॉप रहा है। मंत्रालय के चीफ कमिश्नर प्रशन्ना कुमार पिंचा जब निशक्तों के लिए चलाई गईं योजनाओं का जायजा लेने पहुंचे तो हरियाणा के अफसर उनसे गुहार लगाते दिखे। कहा-‘मीडिया में पोल न खोलना। लाज बचा लेना।’
नाराज पिंचा ने अफसरों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,‘पहले तो राज्य ने दो बार बैठक टाली। जब मैं पहुंचा तो चीफ सेक्रेटरी नहीं मिले। प्रिंसिपल सेक्रेटरी बैठक में नहीं आए। ऊपर से अफसर मुझसे पोल न खोलने की गुहार लगा रहे हैं।’
कोई काम पूरा नहीं हुआ
वर्ष 2005 तक निशक्तों के लिए 26 स्कूल खोले जाने थे। केंद्र ने सवा करोड़ रुपए दिए थे। सरकारी कार्यालयों में रैंप बनाए जाने थे। सरकारी नौकरियों में 2,363 पद निशक्तों से भरे जाने थे। इनमें से ज्यादातर काम दो साल में पूरे किए जाने थे।