पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम्प्यूटर टीचर्स और पुलिस में झड़प, एक ने की आत्मदाह की कोशिश

धरने पर बैठे टीचर्स, एक ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-5 के शिक्षा सदन के सामने पिछले 26 दिन से धरने पर बैठे कम्प्चूटर टीचर्स ने गुरुवार को शिक्षा सदन का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान टीचर्स ने धारा 144 का उल्लंघन किया, जिस पर टीचर्स और पुलिस में झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान एक टीचर के बेहोश होने पर जब पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाना चाहा तो साथी टीचर्स ने पुलिस को ऐसा करने से रोका।
इसके चलते प्रदर्शनकारी टीचर्स और पुलिस में करीब 45 मिनट तक झड़प होती रही। इसी बीच एक प्रदर्शनकारी ने शिक्षा सदन के सामने आत्मदाह की कोशिश भी की। इसके लिए उसने अपने शरीर पर तेल भी छिड़क लिया, लेकिन पुलिस ने उसे आत्मदाह करने से रोक लिया।

बेहोश टीचर को अस्पताल पहुंचाने के लिए जब समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पुलिस ने उसे एसएचओ की गाड़ी में डालकर अस्पताल ले जाना चाहा, लेकिन टीचर्स ने पुलिस को ऐसा करने से रोका, जिस पर पुलिस ने उस टीचर और अन्य प्रदर्शनकारी टीचर्स को जबर्दस्ती उठाना शुरू कर दिया। इस दौरान एंबुलेंस और पुलिस की बसें व गाड़ियां भी पहुंच गईं। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस बेहोश टीचर को गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गई। इसके साथ ही पुलिस अन्य प्रदर्शनकारी टीचर्स को भी बसों में भरकर थाने ले गई। बाद में सभी टीचर्स को धरनास्थल पर ही छोड़ दिया गया।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के फाइनेंशियल कमिश्नर टीसी गुप्ता प्राइवेट कंपनियों पर कार्रवाई को लेकर 13 फरवरी को अंतिम फैसला लेंगे। दूसरी ओर कम्प्यूटर टीचर्स की हड़ताल के कारण पिछले करीब 25 दिनों से स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षा बंद पड़ी है। शिक्षकों का कहना है कि प्राइवेट कंपनियों के अधीन होने पर वे स्कूलों में दोबारा जॉइन नहीं करेंगे। उन्हें प्राइवेट कंपनियों के साथ किसी तरह का समझौता मंजूर नहीं। उन्हें शिक्षा विभाग में ही समायोजित किया जाए।
आगे की स्लाइड्स में देखें घटना की फोटोज...