पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिप्टी डायरेक्टर गांधी जयंती पर स्कूल आओ, दशहरे को टीचर्स दें रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंड‌ीगढ़। टीचर्स डे पर प्रधानमंत्री मोदी के लेक्चर के लिए स्टूडेंट्स को स्कूल आना जरूरी था। अब गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत की शपथ लेने के लिए स्टूडेंट्स को स्कूल बुलाने का फरमान एजुकेशन डिपार्टमेंट ने जारी किया है। इसके लिए यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट ने शहर के गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों के लिए वीरवार को सर्कुलर जारी किया। इस सर्कुलर के तहत सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों के टीचर्स व स्टूडेंट्स को 2 अक्टूबर को स्कूल आना होगा।
स्कूल में आकर स्वच्छ भारत की शपथ लेनी होगी। अब शहर के प्राइवेट स्कूल इस फरमान के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन ने इस सर्कुलर को किसी हाल में नहीं मानने की बात कही है। महात्मा गांधी जयंती पर स्कूल आने का आदेश डिप्टी डायरेक्टर (स्कूल्स) चंचल सिंह की ओर से जारी किया गया है। वहीं डीपीआई इस क्लेरिकल एरर मान रहे हैं।
दशहरे के दिन मांगी कम्प्लाइंस रिपोर्ट
गांधी जयंती पर स्कूलों के एनसीसी, एनएसएस व अन्य सभी स्टूडेंट्स को शपथ लेनी होगी। स्कूलों को इसकी कम्प्लाइंस रिपोर्ट 3 अक्टूबर को यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट को सब्मिट करनी है। 3 अक्टूबर को दशहरा है अब सवाल यह है कि क्या एजुकेशन डिपार्टमेंट के खुद का स्टाफ छुट्टी वाले दिन कम्प्लाइंस रिपोर्ट लेने के लिए आएगा। इस फरमान ने प्राइवेट स्कूलों के सामने दिक्कत इसलिए बढ़ा दी है क्योंकि ज्यादातर स्कूल 2 अक्टूबर से 7 या 8 अक्टूबर तक बंद हैं। कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने शहर से बाहर जाने का प्रोग्राम बना रखा है और वह 2 अक्टूबर को ही निकल जाएंगे। ऐसे में शपथ कैसे लेंगे और बाद में प्राइवेट स्कूल प्रशासन रिपोर्ट कैसे सब्मिट करेगा।
क्लेरिकल एरर, सर्कुलर भेजने में गलती हुई

^यह एक क्लेरिकल एरर हो सकता है, क्योंकि हम सभी स्टूडेंट्स व टीचर्स को नहीं बुलाना चाहते। हम चाहते हैं कि स्कूलों के एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स-गाइड विंग के स्टूडेंट्स स्कूल में आकर शपथ लें। कम्प्लाइंस रिपोर्ट ईमेल के जरिए भी सब्मिट की जा सकती है। सर्कुलर भेजने में गलती हुई है तो उसे सुधारा जाएगा और चंचल सिंह के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। कमलेश कुमार, डीपीआई
डिपार्टमेंट से आया सर्कुलर स्कूलों को भेजा

^डिपार्टमेंट के अफसरों की ओर से सर्कुलर आया था कि प्राइवेट व गवर्नमेंट स्कूलों के सभी स्टूडेंट्स व टीचर्स को 2 अक्टूबर को स्कूल आकर शपथ लेनी होगी। 3 अक्टूबर को स्कूल कम्प्लाइंस रिपोर्ट सब्मिट करेंगे। मैंने सर्कुलर स्कूलों को भेज दिया। शिव कुमार, कार्यवाहक डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर
हम अॉर्डर नहीं मानेंगे
^यह तुगलकी फरमान है और हम ऑर्डर नहीं मानेंगे। 2 अक्टूबर की छुट्टी हर इम्प्लॉइज और स्टूडेंट का बर्थ राइट है। अगर शपथ ही दिलानी है तो 1 अक्टूबर को क्यों नहीं दिलवाई जा सकती। 3 अक्टूबर को दशहरे पर हम कम्प्लाइंस रिपोर्ट कैसे दे सकते हैं। क्या ऑफिसर रिपाेर्ट लेने आएंगे। वैसे भी 2 से 8 अक्टूबर तक ज्यादातर प्राइवेट स्कूल बंद हैं।
- एचएस मामिक, प्रेसिडेंट, इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन