पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंडेराबस्सी. बीते दस दिन में तहसील रोड पर स्थित सतनाम मेडिकल स्टोर पर सेहत विभाग की टीम ने दूसरी बार छापा मारा। इस बार इंटेलीजेंस लीक नहीं हुई और टीम दुकान से भारी मात्रा में नशीली दवाइयों की खेप बरामद करने में सफल रही। ये दवाइयां दुकान की छत पर बिखरे हुए सामान के नीचे छिपाई गई थीं।
छापे की रूपरेखा डेराबस्सी पहुंचे मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला ने तैयार की। इस बार सावधानी बरती गई, क्योंकि बीते महीने मोहाली की ड्रग्स इंस्पेक्टर सुधा देहल व थाना प्रभारी गुरवंत सिंह की टीम सतनाम की दुकान व घर में तलाशी के बावजूद कुछ भी बरामद नहीं कर पाई थी।
इस बार खरड़ और रोपड़ से ड्रग्स इंस्पेक्टर्स रमनदीप कौर और नवदीप कौर की अगुवाई में मारे गए छापे के दौरान टीम को दुकान से ज्यादा कुछ नहीं मिला। छत पर तलाशी ली गई तो नशीली दवाइयां वहां बिखरे सामान के नीचे से बरामद की गईं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.