पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंखरड़. गांव जंडपुर में एक बेटे ने जमीन से हिस्सा न देने पर अपने ससुराल वालों के साथ मिलकर अपनी मां की पिटाई कर दी। महिला अस्पताल में भर्ती है।
प्राप्त पुलिस जानकारी के अनुसार गांव जंडपुर की जसपाल कौर के दो लड़के मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह दोनों शादीशुदा है। जसपाल कौर का छोटा लड़का मनदीप सिंह अपने हिस्से की जमीन की मांग करता था जिस पर जसपाल कौर ने उसे उसका बनता हिस्सा दिया।
परंतु मनदीप सिंह पूरी जमीन से हिस्सा मांग रहा था। जसपाल कौर ने उसे कहा कि पूरी जमीन से हिस्सा तो उसके मरने के बाद ही मिल सकता है।
इस पर मनदीप सिंह ने अपने ससुराल से कुछ लोगों को बुला लिया, जिन्होंने मिलकर जसपाल कौर को बुरी तरह पीटा। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुई जसपाल कौर को सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने जसपाल कौर की शिकायत पर मनदीप सिंह, उसकी पत्नी कुलबीर कौर, जरनैल सिंह, नछतर सिंह, गोल्डी, जोनी, रूपिंदर कौर और कुछ अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.