पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गटर में कटा सिर मिलने के बाद हुई पहचान, पहले मिले थे कटे बॉडी पार्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(हरकेश की मौत के बारे में पता चलने पर विलाप करते घरवाले।)
पंचकूला। पिछले तीन दिनों से सेक्टर-28 में एक बॉडी के कई पार्ट्स मिलने बाद इस मर्डर केस में अहम खुलासा हुआ है। सोमवार को एक गटर से बॉडी का कटा सिर मिलने के बाद पता चला कि यह लाश सेक्टर 26 के आशियाना फ्लैट्स में रहने वाले हरकेश की है। हरकेश वीरवार को घर से कोर्ट के लिए निकला था, जिसके बाद से वापस घर नहीं आया। हरकेश की गुमशुदगी पर सेक्टर 2 पुलिस चौकी में डीडीआर में दर्ज करवाई गई थी। हरकेश के घरवालों ने सोमवार को मौके पर आकर चेहरे से हरकेश को पहचान लिया।
इसके बाद एक तरफ जहां पुलिस की टीम बाकी बॉडी को तलाशने में जुट गई, वहीं दूसरी ओर इन पार्ट्स को सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से सेक्टर-28 में एक बॉडी के कटे पार्ट मिल रहे थे, जिसके बाद से पुलिस बाकी पार्ट्स की आसपास के एिरया में तलाश कर रही थी।
वहीं जिले के सभी थानों में पता लगाया जा रहा था कि किन-किन लोगों की गुमशुदगी की डीडीआर दर्ज हो रखी है। इसके बाद सोमवार को जब हरकेश का कटा हुआ सिर मिला तो उसे देखकर कुछ लोगों ने बताया कि यह लाश आशियाना सेक्टर-26 में रहने वाले हरकेश की है। इसके बाद हरकेश के घरवालों को बुलाया गया और कटा हुआ सिर दिखाकर हरकेश की पहचान करवाई गई।
दोस्त के साथ गया था हरकेश
हरकेश के बॉडी पार्ट्स के साथ लकड़ी का बुरादा मिला था। हरकेश कोठियों में बिजली की फिटिंग का काम करता था। हो सकता है कि उसे किसी नए घर में मारा गया हो, जहां लकड़ी का काम भी चल रहा हो। उसके बेटे विक्की की मानें तो हरकेश उस दिन अपने एक दोस्त के साथ गया था, जिसके बारें में अभी पता नहीं चल पाया है। उस दोस्त से भी पुलिस को कोई सुराग मिल सकता है।
200 मीटर के दायरे में मिले बॉडी पार्ट
हरकेश के बेटे पर एक चोरी का केस चल रहा है, जिसके चलते उसकी पत्नी वीरवार को कोर्ट में गई थी। वहीं हरकेश भी कोर्ट में गया था। वह अपनी पत्नी से अलग आया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं गया। उसके बाद इसकी शिकायत सेक्टर २ पुलिस चौकी में दी गई थी। अब पुलिस उसके बाकी शरीर की तलाश में जुटी है। बॉडी पार्ट्स तीन जगहों से मिले हैं। सभी पार्ट्स २०० मीटर के दायरे के अंदर ही मिले थे, इसलिए पुलिस अब इसी दायरे में जांच कर रही है। चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि यह मामला लेन देन, रंजिश या प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।
आगे की स्लाइड में देखिए घटनास्थल की तस्वीरें...