पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 9वीं और 11वीं के एग्जाम 5 मार्च से, 10वीं के 13 से

अब टाइम एग्जाम का: 9वीं, दसवीं और 11वीं क्लास की डेटशीट तय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 2014-15 सेशन के लिए 9वीं, दसवीं और 11वीं क्लास के फाइनल एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट के मुताबिक 9वीं और 11वीं क्लास के फाइनल एग्जाम 5 मार्च से और 10वीं के एग्जाम स्कूल लेवल पर 13 मार्च से शुरू होंगे। वहीं आईसीएसई के 27 फरवरी आईएससी के 9 फरवरी से शुरू होंगे। सीबीएसई के 12वीं के 2 और दसवीं के 3 मार्च से शुरू होंगे।
आईएससी एग्जाम कल से
इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) 12वीं के एग्जाम 9 फरवरी से शुरू होंगे, वहीं आईसीएसई दसवीं के एग्जाम 26 फरवरी से होंगे। सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-44 के चीफ कोआॅर्डिनेटर नरेश हांडा ने बताया कि 10वीं में 1200 स्टूडेंट्स बैठेंगे।