पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खन्ना में इंजेक्शन से मरी बेटी, यूके में मांगा इंसाफ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. बर्मिघम (यूके) से अप्रैल में खन्ना आई 8 साल की ब्रिटिश स्कूल गर्ल गुरकिरण कौर लायल के माता-पिता ने खन्ना के एक स्थानीय क्लीनिक पर गलत इंजेक्शन लगाकार मारने का आरोप लगाया है।
परिवार ने ब्रिटेन जाकर अपनी शिकायत दी है और अब गुरकिरन के अंगों को भारत से मंगवाकर ब्रिटेन में जांच की मांग की है। गुरकिरण को डीहाइड्रेशन की शिकायत के बाद खन्ना के एक क्लीनिक में ले जाया गया था। घटना 2 अप्रैल, 2013 की है। गुरकिरन की मौत के बाद परिवार ने पंजाब में पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई जांच नहीं की।
गुरकिरन के पिता संतोख सिंह लायल और मां अमृत कौर लायल का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। बिना किसी जानकारी के गलत इंजेक्शन लगा दिया गया। जिससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इंजेक्शन लगने से कुछ समय पहले तक गुरकिरण अपने बहन-भाइयों के लिए उपहार खरीद रही थी और अच्छी तरह से बातचीत कर रही थी।
अचानक ही गुरकिरण बेसुध हो गई और उसकी आंखें बाहर आने लगी। उसका रंग सफेद पड़ने लगा और कुछ ही मिनट में उसकी मौत हो गई। परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए बर्मिघम में स्थानीय काउंसलर नरिंदर कूनर और एमपी शबाना महमूद ने ब्रिटिश और भारतीय अधिकारियों से संपर्क कर अभियान शुरू करने का एलान किया है।
अगले स्लाइड में पढ़िए, अंग गायब करने का भी आरोप