लुधियाना. मलेरकोटला में गोवंश के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिन्दू संगठनों ने पूरे राज्य में रेल रोको प्रदर्शन किया। लुधियाना में दो घंटे तक हिन्दू संगठनों के मेंबर रेलवे ट्रैक जाम कर धरने पर बैठे रहे। इससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई। संगरूर में बुधवार को रेल रोको आंदोलन पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते बेअसर रहा। हालांकि लहरागागा और मालेरकोटला में हिन्दू संगठन सड़कों पर उतर आए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच खींचातानी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें रेल ट्रैक तक जाने नहीं दिया।
संगरूर में भी रेलवे स्टेशन पर पुलिस का पहरा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में तैनात पुलिस बल और प्रदर्शनकारियों में खींचतानी भी हुई। पुलिस ने सदस्यों को गिरफ्तार करना चाहा तो उनका गुस्सा और भड़क गया। भड़के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के बाहर ही धरना लगा दिया। धरने में सहारा मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने भी शिरकत की।
बरनाला में रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने पहुंचे गोभक्तों को पहले से ही भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने खदेड़ दिया। उन्हें रेल नहीं रोकने दिया। इस दौरान सभी गोभक्तों को पुलिस रेलवे स्टेशन के बाहर से ही गिरफ्तार कर उन्हें थाने ले गई। जहां से थोड़ी ही देर बाद उन्हें छोड़ दिया। थाने पर गोभक्तों ने जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
रेलवे स्टेशनों से ही नहीं छूटी ट्रेनें
मालगाड़ी रोके जाने के बाद रेलवे स्टेशन तक इसकी जानकारी पहुंच गई। ज्यादातर पैसेंजर ट्रेनों को स्टेशन पर रोका गया। इससे लोगों को स्टेशन पर करीब डेढ़ से दो घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, अंबाला से जालंधर जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन भी इस रोष प्रदर्शन को देख स्टेशन लौट गई। ये ट्रेन करीब डेढ़ घंटा स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसके अलावा तीन अन्य ट्रेनें स्टेशन पर धरना उठने के इंतजार तक खड़ी रही।
बरनाला में गोभक्तों को खदेड़ा, अरेस्टिंग के बाद छोड़ा
गोहत्या के खिलाफ बुधवार को बरनाला में रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने पहुंचे गोभक्तों को पहले से ही भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने खदेड़ दिया। पुलिस ने उन्हें ट्रैक जाम नहीं करने दिया। इस दौरान सभी गोभक्तों को पुलिस रेलवे स्टेशन के बाहर से ही गिरफ्तार कर थाने ले गई। जहां थोड़ी ही देर बाद उन्हें छोड़ दिया। थाने पर गोभक्तों ने जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। गौरक्षा दल के जिलाध्यक्ष अनिल ने कहा कि आज हमारी गाय माता पर अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन सरकार चुप बैठी है। उन्होंने कहा कि जितने भी बूचड़खाने चल रहे हैं वह सारे सरकार की मिलीभगत से ही चल रहे हैं। अगर सरकार ने बूचड़खानों को बंद नहीं किया तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान खूब गहमा-गहमी हुई।
पटियाला: प्रदर्शन से ज्यादा गिरफ्तारी देने की होड़
मालेरकोटला में गोहत्या के विरोध में हिंदू संगठनों का बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रेल रोक कर अपना विरोध जताने का प्रोग्राम विरोध प्रर्दशन कम फ्रैंडली मैच ज्यादा लगा। हिंदू नेताओं ने रेल रोकने की बजाय खुद आगे आकर गिरफ्तारी दे दी। पुलिस की बस में बैठकर अज्ञात स्थान पर पहुंच गए। कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में तो पुलिस बसों में बैठने की होड़ रही। रेल रोकना तो दूर, पुलिस प्रशासन ने इन्हें रेलवे स्टेशन के आस पास भी फटकने नहीं दिया। पुलिस ने मॉल रोड पर धरना देने वालों को बस में बिठाकर अज्ञात स्थान पर छोड़ दिया।
रेलवे ट्रैक जाम कर किया हनुमान चालीसा का पाठ
मलेरकोटला में गोवंश की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के खिलाफ बुधवार सुबह हिंदू संगठनों ने दोमोरिया पुल के पास रेलवे ट्रैक पर बैठ रेल का चक्का जाम किया। उन्होंने रेल ट्रैक पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। सुबह करीब दस बजे से लेकर 12 बजे तक
जम्मू और अमृतसर से लुधियाना होकर दिल्ली और अन्य जगहों पर जाने वाले ट्रेनों के शेड्यूल प्रभावित हुआ। इस कारण पैसेंजर्स को भी परेशानी हुई। इस दौरान जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी।
आगे की स्लाइड्स में देखें प्रदर्शन की तस्वीरें