पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिना एटीएम मिलेगा कैश, अब मोबाइल फोन में डिजिटल मनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. वॉलेट में रहने वाला कैश अब मोबाइल फोन में डिजिटल मनी की शेप में सेफ रहेगा। न पैसा गुम होने का खतरा और न कहीं जाने की टेंशन। बिल पेमेंट, रिचार्ज, मनी ट्रांसफर से लेकर ई-कॉमर्स जैसी ढेरों ट्रांजेक्शन मोबाइल से हो सकेंगी। कस्टमर्स को डिजिटल मनी के जरिए यह सभी सर्विसेज देने के लिए वोडाफोन लाया है 'एम-पैसा' वॉलेट। इसकी लॉन्चिंग बुधवार को होटल ताज-17 में हुई। इस मौके पर पैन इंडिया के एम-पैसा बिजनेस हेड सुरेश सेठी, नार्थ के आपरेशन डायरेक्टर राजीव कोहली व बिजनेस हेड असित शेखर मौजूद थे। उन्होंने प्रिजेंटेशन से बताया कि 'एम-पैसा' की शुरुआत 2006 में कीनिया में हुई। लेकिन यह 2012 में इंडिया आया। आने के डेढ़ साल के बीच यह कोलकाता, वेस्ट बंगाल, बिहार, यूपी (ईस्ट-वेस्ट), महाराष्ट्र, हरियाणा, मुंबई और दिल्ली में पहुंच गया। अब इसे पंजाब में लॉन्च किया गया है। सेठी बताते हैं,'एम-पैसा का मतलब है 'मोबाइल पैसा'।

खासतौर पर उन मौकों के लिए क्रिएट किया गया है जब कभी यूजर के पास कैश मौजूद नहीं होता। तो कभी बैंक, एटीएम व ब्रांच बहुत दूर होते हैं। ट्रांजेक्शन के इस ऑप्शन के साथ क्रेडिट रिस्क भी नहीं रहता। ग्राहकों की सुविधा के लिए मोबाइल मनी कॉन्सेप्ट को एअरटेल भी इससे रीजन में पहले लॉन्च कर चुका है। यह सर्विस वे देश के 800 शहरों में एअरटेल मनी के नाम से अवेलेबल है।

यूं क्रिएट होगा वॉलेट

  • यह वॉलेट 'एम-पैसा' आउटलेट में जाकर या मोबाइल से मैसेज कर खुलवा सकते हैं।
  • फोन से नाम, जन्म तिथि *400प्त पर भेजना होगा। जबकि आउटलेट में जाकर आइडेंटी व पते का प्रूफ देना पड़ेगा।
  • वोडाफोन नंबर से मैसेज करते ही कस्टमर का वॉलेट खुलेगा। 200 रुपये मेनटेन करने होंगे, जिसमें से 100 रुपये इसके खुलने पर कटेंगे।
  • फिर इसमें रिचार्ज कराना पड़ेगा। जिसके बाद किसी भी यूजर के बैंक अकाउंट, 'एम-पैसाÓ अकाउंट में ट्रांसफर से लेकर बिल पेयमेंट की जा सकेगी।
  • यह वॉलेट हिंदी, इंग्लिश, बंगाली और गुजराती लैंग्वेज में अवेलेबल।


लॉन्चिंग के बाद लोगों के बीच अवेयरनेस क्रिएट की जाएगी। रोड़-शो आर्गेनाइज होंगे। साथ ही वोडाफोन के रिटेल आउटलेट पर फोकस किया जाएगा। असित शेखर, बिजनेस हेड, पंजाब, एचपी और जे एंड के के।