पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। पहले वर्किंग वुमन हॉस्टल की हॉस्टलर्स ने अपनी दिक्कतें दूर न किए जाने के खिलाफ सोमवार रात करीब 4 घंटे धरना-प्रदर्शन किया। 48 घंटों बाद प्रशासन जागा और बुधवार को सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर राजेश जोगपाल खुद परेशानियां सुनने वर्किंग वुमन हॉस्टल पहुंचे।
वॉर्डन समेत पूरे स्टाफ को कमरे से बाहर कर हॉस्टलर्स से एक-एक कर बातचीत शुरू की गई। रात 8 से 11 बजे तक करीब तीन घंटों तक बंद कमरे में राजेश जोगपाल हॉस्टलर्स की बातें पूरे ध्यान से सुनते रहे। अंत में कई समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया तो कुछ नई प्लानिंग पर भी चर्चा की।
क्वालिटी क्लीयरेंस पर कॉन्ट्रैक्टर का बिल होगा पास: मीटिंग के दौरान मौजूद हॉस्टलर्स के मुताबिक उन्होंने डायरेक्टर से पूछा कि इतने समय से वह मेस का गंदा खाना खाने को मजबूर हैं, कुछ किया क्यों नहीं जा रहा। तो डायरेक्टर ने कहा कि अब नया मेस कॉन्ट्रैक्टर आएगा और 7 हॉस्टलर्स को मेस कमेटी का इंचार्ज बनाया जाएगा।
कॉन्ट्रैक्टर के सेलेक्शन में हॉस्टलर्स की भूमिका रहेगी। हर महीने कॉन्ट्रैक्टर की पेमेंट का बिल तभी क्लीयर होगा, जब हॉस्टलर्स इसकी क्वालिटी क्लीयर करेंगी। बिना प्यूरीफायर वाला पानी पीने की मजबूरी पर राजेश ने हैरानगी जताई और कहा कि यहां जल्द वॉटर प्यूरीफायर लगेगा।
लेडी डॉक्टर और पिक एंड ड्रॉप: हॉस्टलर्स ने फस्र्ट एड बॉक्स के मुद्दे पर कहा कि हॉस्टल में न फस्र्ट एड बॉक्स है, न तबीयत बिगडऩे की स्थिति में कोई डॉक्टर। इस पर डायरेक्टर ने उन्हें भरोसा दिलवाया कि वह लेडी डॉक्टर अपॉइंट करने के साथ ही एक कैब की व्यवस्था भी करेंगे, ताकि एमरजेंसी में पिक एंड ड्रॉप की दिक्कत न आए।
गेस्ट चार्जेज पर काटी कन्नी: हॉस्टलर्स ने पूछा कि गेस्ट चार्जेज 100 से बढ़ाकर 500 रुपए क्यों किया गया है, जबकि गेस्ट आता है तो वह हॉस्टलर्स के कमरे में ही ठहरता है। डायरेक्टर ने कहा कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। इसी तरह कमरों के फ्यूज बल्ब बदलवाने के बारे में भी उनका जवाब जानकारी नहीं होने का रहा।
सरप्राइज विजिट के साथ ही कंप्लेंट बॉक्स भी लगाएंगे
हॉस्टलर्स को राजेश ने कहा कि समय-समय पर सरप्राइज विजिट होंगी ताकि यह क्वालिटी से समझौता न हो। उन्होंने बताया कि हर महीने वह एक मीटिंग करेंगे, जिसमें समस्याएं सुनी जाएंगी। हॉस्टल में शिकायत बॉक्स लगेगा ताकि हॉस्टलर शिकायत लिखकर डाल सकें, यह बॉक्स सीधे उनकी निगरानी में रहेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.