(फोटो: दीपिका सिंह)
चंडीगढ़. बेटी, बहू और अब एक आईपीएस ऑफिसर। स्टार प्लस के सीरियल, 'दिया और बाती' में संध्या के किरदार में दिखने वालीं दीपिका सिंह से जब इन तीनों किरदारों के सफर के बारे में पूछा तो वे बोलीं, ‘मेरे लिए यह सफर काफी दिलचस्प रहा। बहुत से चैलेंजेस रहे पर बहुत कुछ सीखने को भी मिला। यह किरदार काफी इंस्पायरिंग भी है।’ दीपिका दिल्ली की रहने वाली हैं। पढ़ाई के बाद जॉब की और कुछ देर तक अपने पापा के बिजनेस को भी देख चुकी हैं। फिर एक्टिंग में कैसे? इस सवाल पर दीपिका ने कहा, ‘एक्टर तो मैं हमेशा से ही बनना चाहती थी, पर कभी कुछ प्लान नहीं किया था। मैंने हमेशा वही किया जो दिल ने कहा। कॉलेज के दिनों में कुछ फ्रेंड्स एडवर्टाइजिंग एजेंसी में काम करते थे तो कुछ मॉडलिंग। बाहरी दुनिया का एक्सपीरियंस करने के लिए उनकी देखा-देखी मैं भी ऐसी असाइनमेंट्स करने लगी। एमबीए के बाद दिल्ली में एक साल तक एक प्ले किया। फिर एक्सपेरिमेंट के लिए मुंबई गईं। बस फिर यह किरदार मिल गया, लेकिन इसे इतना फेम मिलेगा यह मालूम नहीं था।’
संध्या ने बताया उनकी खुशी का राज...
दीपिका ने इस शो के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की है। दीपिका ने बताया कि शादी के बाद वे काफी रिलैक्स्ड महसूस कर रही हैं। सेट पर भी वे घर की टेंशन किए बिना काम करती हैं। यही वजह है कि वे अपने आपको संध्या के किरदार में अच्छे से उतर पाती हैं। उनकी शादी से उनके पेरेंट्स भी खुश हैं और वे खुद भी।
आगे की स्लाइड्स में देखें चंडीगढ़ पहुंची दीपिका सिंह की फोटो...