पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटियाला की राव नदी पर पुल बनवाने वाले को लेकर ड्रेनेज विभाग और पुलिस अनजान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली। सिंघा देवी मंदिर के पीछे से गुजरती पटियाला की राव नदी पर अवैध पुल के निर्माण कार्य को लेकर ड्रेनेज विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग की ओर से नया गांव थाने मे लिखित शिकायत देकर पुल निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है।
भले ही पुल निर्माण करने वाले लोग सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इस अवैध निर्माण को वैध करवाने के लिए क्षेत्र के अकाली नेताओं को रविवार को बुलाया था। करीब दो दर्जन लोग इकट्ठा हुए। जहां पर जत्थेदार उजागर सिंह बडाली पहुंचे।
बडाली ने भी इस अवैध निर्माण को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। क्षेत्र से सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा की ओर से उनके बेटे ने पहुंचना था, लेकिन वह भी नहीं आया। अकाली नेता अर्जून सिंह कांसल भी नहीं पहुंचे। इस अवैध निर्माण को लेकर कोई भी नेता या अिधकारी खुल कर मदद नहीं कर पाएगा। इसलिए सभी कनी काट रहे हैं। ड्रेनेज विभाग के एसडीओ सर्बजीत सिंह गिल ने बताया कि नया गांव थाने में एक लिखित शिकायत पटियाला की राव नदी पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ ड्रेनेज एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज करने के लिए दी गई है। उन्हाेंने बताया कि बनाया गया पुल पूरी तरह से अवैध है तथा तकनीकी तौर पर भी यह नुकसान देने वाला है।
उन्होंने कहा कि इस अवैध िनर्माण जो नदी के बीच किया गया है उसे तोड़ने की कार्रवाई के लिए डीसी मोहाली को भी पत्र लिखा जाएगा। नया गांव थाने ने ड्रेनेज विभाग की शिकायत आने की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द की एफआईआर दर्ज की जाएगी। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने ड्रेनेज विभाग को निर्देश दिए हैं कि नदियों के कुदरती बहाव में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न किया जाए। उसे हर हाल में हटाया जाए।
सोसाइटी के कार्यक्रम में आए थे बडाली
सिंघा देवी मंदिर को लेकर बनाई गई सोसाइटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें जत्थेदार उजागर सिंह बडाली, सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के बेटे सिमरजीत सिंह, क्षेत्र के अकाली नेता अर्जून सिंह कांसल, ईओ जगजीत सिंह शाही नया गांव पहुंचना था। यहां पर बडाली तथा ईओ ही पहुंचे। लोगों ने पटियाला की राव नदी पर बनाए गए पुल को बचाने के लिए बडाली के समक्ष अपनी मांग रखी। इस पर बडाली ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह भी इस मसले पर संयम से बोले और कहा कि इस पर क्या किया जा सकता है इसका पता लगाया जाएगा।
लोगों ने भास्कर को बताया था कि यह पुल प्रॉपर्टी डीलर हरजिदंर कुमार ने बनवाया है। उसके आगे उसने काॅलोनी काटी हुई है। वहीं हरजिदंर ने कहा था कि न तो वह पुल बना रहे हैं न ही जो प्लॉट्स काटे हैं वह उनके हैं। हरजिंदर ने कहा था कि यह पुल सिंघा देवी मंदिर के लिए लोग खुद ही बनवा रहे हैं।