पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार चलाते समय वकील कर था फोन पर बात, चालान कटने पर किया हंगामा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर रहे एक वकील को पुलिस कर्मियों ने रोका तो वकील ने ट्रैफिक कर्मियों को मौके पर ही चालान करने के लिए कहा।
इस पर कर्मियों ने मना किया तो वकील ने उनके ही बेल्ट नंबर और नाम लिखकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। ट्रैफिक कर्मियों ने चालान काटा तो वकील ने अपने साथी मौके पर बुला कर हंगामा किया। मामले की जानकारी सीनियर अफसरों को दी गई। मौके पर पहुंचे इंटरसेप्टर इंचार्ज ने वकील की गाड़ी का हर्जाना लेकर उसे छोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर को सेक्टर 24-25, 37-38 चौक पर सेक्टर-38 के रहने वाले डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के वकील शिवचरण शर्मा कार चलाते हुए फोन पर बात कर रहे थे। चौक पर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल रनबीर सिंह और कांस्टेबल सत्या नारायण तैनात थे। उन्होंने वकील को रोका और कार के दस्तावेज मांगे। वकील ने बताया कि उनकी कार साल 2011 में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बाहर से चोरी हो गई थी, जिसमें लाइसेंस और कार की आरसी भी थी।
उसके बाद से अब कार मिली है तो वह दोबारा दस्तावेज बनवाएंगे। इस पर हेड कांस्टेबल ने उनका चालान काट दिया। इस पर गुस्साए वकील ने दोनों कर्मियों को धमकाना शुरू कर दिया। जब विवाद काफी बढ़ गया तो हेड कांस्टेबल ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम पर दी। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे के बाद मौके पर इंटरसेप्टर इंचार्ज एसआई दयाराम आए और उन्होंने वकील की चालान वाली कार को मौके पर भुगतान कर छोड़ दिया गया।
वकील की कार चोरी हुई थी। उसकी मैंने एफआईआर देखी थी। इसके बाद मौके पर ही भुगतान कर दिया गया।
-दयाराम, एसआई, ट्रैफिक पुलिस