पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली. शिअद शहर और यूथ अकाली दल देहाती की ओर से विधायक बलवीर सिंह सिद्धू का पुतला चलाया गया। यह प्रदर्शन देहाती अध्यक्ष जसविंदर सिंह लाली और शहरी अध्यक्ष जोगिंदर सिंह की अगुवाई में ग्रीन इंक्लेव बलौंगी में किया गया। प्रदर्शनकारी अकालियों का कहना था कि केंद्र की कांग्रेस से जिस प्रकार से बरियाली गोलीकांड के सह आरोपी खरड़ से विधायक बलबीर सिंह सिद्धू को सीबीआई के जरिए बचाकर कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट से बाहर रखा है उसी प्रकार से कांग्रेस ड्रग तस्कर जगदीश सिंह भोला को बचाना चाह रही है।
लाली ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजपा बार बार इसी बात को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं कि भोला की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। सीबीआई केंद्र की कांग्रेस सरकार की इच्छा अनुसार काम करती है। इसलिए इस मामले में भी कांग्रेसी सीबीआई का दुप्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि पंजाब के माहौल को खराब करने पर तुली हुई है। बिना बजह से शांति प्रिय पंजाब के अकाली नेताओं का नाम ड्रग तस्करों से जुडवाया जा रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.