पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पांच डीएसपी समेत सब इंस्पेक्टर्स का तबादला, डीएसपी सेंट्रल पद पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हफ्तेभर बाद लौटते ही आईजीपी आरपी उपाध्याय की अगुआई में पुलिस एस्टेब्लिशमेंट बोर्ड ने फोर्स में तबादले कर दिए। पंजाब से डेपुटेशन पर आए डीएसपी आशीष कपूर का तबादला पीसीआर डिपार्टमेंट में कर दिया गया ,जबकि उनकी जगह दिल्ली से हाल ही में प्रोबेशन पीरियड पर आए आईपीएस एएसपी डॉक्टर गुरइकबाल सिंह सिद्धू काे डीएसपी सेंट्रल पद पर। अब तीनों डिविजन दिल्ली से प्रोबेशन पर आई एएसपीज को सौंप दी गई है।
इससे पहले एएसपी परविंदर सिंह के पास डीएसपी ईस्ट का चार्ज है और उनकी पत्नी एएसपी उर्विजा गोयल के पास डीएसपी साउथ का चार्ज है। वहीं दिल्ली से डेपुटेशन पर आए आईपीएस एएसपी डॉक्टर नवदीप सिंह बराड़ को डीएसपी ट्रैफिक साउथ का चार्ज सौंपा गया है। इसके अलावा डीएसपी पीसीआर काे डीएसपी हेडक्वार्टर एंड ओएसडी टु आईजीपी तैनात किया गया है। दिल्ली से डेपुटेशन पर आए डीएसपी सतीश और डीएसपी दीपक यादव को आईआरबी का चार्ज सौंपा गया है। लंबे समय से डीएसपी लाइन का चार्ज संभाल रहे डीएसपी सुमन कुमार का तबादला न होना भी फोर्स में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर पुलिस एस्टेब्लिशमेंट बोई उन पर खास मेहरबान क्यों है।
अंजिथा चेपल्या पर संशय
आईआरबी में तीन डीएसपीज की पोस्ट्स हैं और अब यहां पर डीएसपी बलजीत सिंह चड्ढा, सतीश और दीपक यादव तैनात हो गए हैं। पहले से तैनात डीएसपी अंजिथा चेपल्या छुट्टी पर हैं। इस पर अब माना जा रहा है कि उनके वापस आते ही उनका तबादला हो सकता है, जबकि चर्चा है कि वे वापस दिल्ली भी जा सकती हैं। हालांकि इंस्पेक्टर यशपाल द्वारा उन पर लगाए गए रिश्वतखोरी की जांच अब तक अधूरी ही है और इस संगीन आरोपों को पुलिस जांच के नाम पर दबाए बैठी है।