पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. चंडीगढ़ पुलिस में डीएसपी विजय कुमार की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सुबह गोल्फ खेलने गए थे, जब उनको हार्ट अटैक आया। उनका अंतिम संस्कार वीरवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-25 के श्मशान घाट में होगा। उनकी बेटी के जयपुर से आने का इंतजार किया जा रहा है।
बुधवारा को विजय सेक्टर-7 में अपने घर से सुबह करीब 6 बजे सेक्टर-3 गोल्फ क्लब गए थे। वहीं सवा 7 बजे के करीब उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। क्लब के कुछ लोग और विजय के साथ गोल्फ खेलने वाले उन्हें लेकर पीजीआई पहुंचे। यहां एंजियोग्राफी के दौरान उनकी मौत हो गई।
35 साल से चंडीगढ़ पुलिस में
विजय कुमार ने जुलाई 1979 में बतौर एएसआई चंडीगढ़ पुलिस में जॉइन किया। 1984 में वह सब इंस्पेक्टर और 1989 में इंस्पेक्टर बने। चंडीगढ़ के कई थानों के इंचार्ज रहे विजय कुमार डीएसपी ऑपरेशन, ट्रेनिंग, पीसीआर, ट्रैफिक यूनिट, सब डिविजन साउथ और ईस्ट के अहम पदों पर रहे।
अपनी सर्विस के दौरान विजय कुमार ने चंडीगढ़ में कई अहम केस सुलझाए। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विजय कुमार को प्रेजिडेंट पुलिस मेडल, तीन बार चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से एडमिनस्ट्रेटर पुलिस मेडल मिला। चंडीगढ़ पुलिस में 35 साल की सर्विस दे चुके विजय कुमार अगले साल 30 सितंबर को रिटायर होने वाले थे। इनके पुत्र राहुल मॉडलिंग से जुड़े हैं। आतंकवाद के दौर में कई आतंकियों को पकडऩे के लिए पहजाने जाने वाले विजय ने जैन कार गिरोह का भी खुलासा किया था।
पुलिस फोर्स को खलेगी कमी: आईजी
आईजी आरपी उपाध्याय ने डीएसपी विजय की मौत पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि उनकी कमी पुलिस फोर्स को खलेगी। एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने भी परिवार के लिए संवेदनाएं जताई हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.