पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Education Minister Smrati Irani In Amritsar

स्कूलों में लड़कियों के लिए टाॅयलेट बनवाएं वर्कर: स्मृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. ह्यूमन रिसोर्सेज मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने सभी भाजपा वर्करों से कहा, वे एक-एक स्कूलों को गोद लेकर वहां लड़कियों के लिए टॉयलेट बनवाएं। स्मृति पहली बार वर्करों को खन्ना स्मारक पर संबोधित कर रही थी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, सभी ने उन्हें बहन माना है। भारतीय संस्कृति के मुताबिक, अगर बहन पहली बार घर आए तो उसे खाली हाथ नहीं भेजते। भाई अपनी बहन की इस मांग को पूरा करें। स्मृति ने कहा, इसकी रिपोर्ट वह राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग से लेती रहेंगी। इस पर वर्करों ने कहा, इस वचन को पूरा करने के लिए अमृतसर के भाजपा वर्कर पूरा सहयोग देंगे।
पहले श्री दरबार साहिब, फिर जलियांवाला बाग
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे श्री दरबार साहिब माथा टेकने पहुंची। यहां माथा टेकने से पहले उन्होंने परिक्रमा में लगी छबील पर कुछ मिनट बर्तन साफ करने की सेवा निभाई। श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद वह जलियांवाले बाग पहुंची। जहां उन्होंने शहीदी लाट पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां शहीदी कुएं के बारे में विस्तृत जानकारी भी हासिल की। इसके बाद स्मृति श्री दुर्ग्याणा तीर्थ माथा टेकने पहुंची।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, 'जनवरी से नई एजुकेशन पॉलिसी पर शुरू करूंगी काम'