चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने एग्जामिनेशन सिस्टम में ऐसा बदलाव किया है जिससे एग्जाम और कंपीटीटिव एग्जाम की डेट एक दिन में न आए। इससे उन हजारों स्टूडेंट्स को फायदा होगा जो एग्जाम और कंपीटीटिव एग्जाम की डेट एक साथ आने से परेशान होते थे। इसके बाद इससे बहुत सारे स्टूडेंट्स एग्जाम की डेट चेंज करने की डिमांड लेकर आते थे।
पीयू अपनी वेबसाइट पर ही ये जानकारी उपलब्ध कराएगी ताकि स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए कंपीटीटिव एग्जाम देने जा रहे हैं या किसी अन्य कंपीटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो एक ही जगह पर दोनों डेट चेक कर सकेंगे। इसके बाद ही फॉर्म भरें।
इस बार शनिवार और रविवार को होगा कॉमन एन्ट्रेंस टेस्ट
पीयू के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि इस बार सीईटी एग्जाम शनिवार और रविवार को होगा। इसके तहत पीयू और इससे एफिलिएटेड कॉलेजेस में पीजी कोर्सेज के लिए एन्ट्रेंस टेस्ट होता है। करीब 2 हजार सीटों के लिए एन्ट्रेंस देने वालों की संख्या 15 हजार के करीब रहती है।
ये टेस्ट पिछले कई सालों से तीन से पांच दिन तक चलते थे इसलिए कुछ कोर्सेज के एन्ट्रेंस को क्लब कर दिया गया है। पब्लिक एड, एमई मेकेनिकल और एमएससी वाले कैंडिडेट्स की एलिजिबिलिटी देखी और कुछ पेपर एक ही दिन में कराने का डिसिजन लिया। इससे पेपर दो ही दिन में पूरे कर लिए जाएंगे।