पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • FD Government Hospital, Will Be At The Birth Of Daughter

गवर्नमेंट हॉस्पिटल में बेटी के जन्म पर होगी एफडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. रिपब्लिक डे समारोह में रविवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने बेटियों के लिए कई घोषणाएं की। एडवाइजर केके शर्माने कहा कि 'हमारी बेटी' योजना में गवर्नमेंट हॉस्पिटल में पैदा होने वाली हर लड़की के नाम 40 हजार रुपए की एफडी करवाई जाएगी। 18 साल की होने पर यह राशि उसे मिलेगी। आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों की स्टूडेंट्स के लिए 'ई-स्नातक' और 'सरस्वती' योजना शुरू की जाएगी। ई-स्नातक के तहत ग्रेजुएशन कर रहीं स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिए जाएंगे। 'सरस्वती' योजना के तहत गवर्नमेंट स्कूलों की 11वीं और 12वीं की स्टूडेंट्स की हायर एजुकेशन के लिए मदद की जाएगी। इनके अलावा डेढ़ लाख रुपए सालाना से कम आय वालों के लिए एक लाख रुपए के बीमा कवर की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम शुरू की जाएगी।

राइट टु सर्विस में आएंगी 100 सर्विसेज: एडवाइजर केके शर्मा ने कहा कि प्रशासन शहर में राइट टु सर्विस एक्ट लागू करेगा। इसके अंतर्गत प्रशासन की 100 सर्विसेज को लाया जाएगा। यह सभी सर्विसेज एक निश्चित समय में उपलब्ध करवाई जाएंगी। एक्ट को लागू करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया है। इसके अलावा 'ई-सक्षम' नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट में सीनियर सिटीजंस और गृहणियों को आईटी की जानकारी दी जाएगी।

चंडीगढ़ टूरिज्म और सिटको को फस्र्ट प्राइज

चंडीगढ़ टूरिज्म डिपार्टमेंट और सिटको को चंडीगढ़ में हुए रिपब्लिक डे कार्यक्रम में संयुक्तरूप से फस्र्ट प्राइज मिला है। सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में एडवाइजर केके शर्मा ने यह अवार्ड दिया। सिटको की ओर से डबल डेकर बस के स्पेशल थीम पर शहर के हॉस्पिटैलिटी-होटल इंडस्ट्री की मेजबानी का अंदाज दिखाया गया।