पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Firing On Businessman And His Son In Mohali

साढू ने बिजनेसमैन और उसके बेटे पर किए फायर,अवैध संबंध का है केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली. सेक्टर-35 के बिजनेसमैन हरिंदर सिंह औलख और उनके बेटे युवराज सिंह पर सोमवार को उनके ही साढू सुखविंदर सिंह उर्फ छिंदा ने गोलियां बरसा दीं। घटना फेज-7 मार्केट में हरिंदर के शोरूम में हुई। हरिंदर की जांघों व छाती के पास गोली लगी है। युवराज को घुटने के पास गोली लगी है। दोनों फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। छिंदा को लोगों ने मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले किया है। छिंदा के खिलाफ कत्ल की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

हरिंदर और छिंदा की पत्नियां आपस में बहनें हैं। हरिंदर का आरोप है कि छिंदा की उसकी पत्नी रुपिंदर से अवैध संबंध हैं। इससे परेशान होकर हरिंदर ने अपनी कोठी छोड़ दी थी और पत्नी-बच्चों से अलग रह रहे थे। 5-6 महीने पहले हरिंदर के बच्चों (एक बेटा व बेटी) ने मौसा और मां को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इसके बाद पिता के साथ रहने लगे थे। हरिंदर ने आरोप लगाया कि छिंदा उनकी बेटी पर भी बुरी नजर रखता था, उसे ब्लैकमेल करता था और अपने कुकर्मों की सीडी भी बेटी को दी थी। सीडी के साथ इसकी शिकायत एसएसपी यूटी सुखचैन सिंह गिल से की थी। साइबर सेल को जांच सौंपी गई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक केस नहीं दर्ज किया था। छिंदा और उनकी पत्नी दबाव डाल रहे थे कि शिकायत वापस लो। शिकायत वापस न लेने पर ही हमला करके जान लेने की कोशिश की गई।

मैं दूंगी अपने पति के खिलाफ शिकायत
दूसरी तरफ अपनी बहन और पति से दुखी छिंदा की पत्नी भी मटौर पुलिस थाने पंहुची। उसने हरिंदर के भाई जतिंदर को बताया कि वह भी अपने पति छिंदा व बहन के खिलाफ पुलिस को शिकायत देगी।
पुलिस पहले पकड़ लेती तो ये न होता
हरिंदर के बड़े भाई जतिंदर औलख ने बताया कि छिंदा शुरू से ही क्रिमिनल माइंड का रहा है। पहले हरिंदर की पत्नी की बहन से लव मैरिज की, फिर अपनी साली से ही प्रेम प्रसंग शुरू कर दिया। हरिंदर का इसी बात पर पत्नी से झगड़ा रहता था। छिंदा ने ही भाई का घर तुड़वा दिया और बच्चों को भी पिता के खिलाफ करने में लगा था। बच्चों को तो हाल ही में समझ में आया है कि गलत पिता नहीं, उनकी मां ही थी। पिछले तीन महीनों से दोनों बच्चे अपने पिता के साथ सेक्टर-23 में किराए के मकान में रह रहे हैं। हरिंदर का फेज-7 स्थित बूथ में पेट शॉप है। बेटे भी साथ के शोरूम में बिजनेस कर रहा है। छिंदा की गंदी नजर हरिंदर की बेटी पर भी थी। बेटी चंडीगढ़ के एक कॉलेज में पढ़ती है।
करीब 20 दिन पहले छिंदा ने बेटी को अश्लील मैसेज भेजे और रास्ता रोककर ब्लू सीडी दी थी। बेटी ने अपने पिता को बताया जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी थी। वीरवार को ही जतिंदर इस सिलसिले में एसएसपी से मिलने गए थे। पीछे से छिंदा ने भाई और भतीजे को गोली मार दी। चंडीगढ़ पुलिस पहले ही छिंदा को गिरफ्तार कर लेती तो यह हादसा नहीं होता।
पहले भी दर्ज है रेप का केस
जतिंदर ने बताया कि छिंदा के खिलाफ मोहाली पुलिस में पहले भी रेप का केस दर्ज है। सेक्टर-35 में जिस कोठी में छींदा और हरिंदर की पत्नी रहते हैं वहां पर अवैध पीजी चलाया जा रहा है। इस्टेट ऑफिस ने उसे सील करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कोठी सील नहीं हुई। छिंदा प्रॉपर्टी डीलर है और उसके ऊपर कांग्रेसी विधायक की कोठी कब्जाने का भी आरोप लगा था।
पिस्टल समेत पकड़ा
घरेलू कलह के चलते छिंदा ने अपने पिस्टल से हरिंदर औलख व उनके बेटे युवराज पर फायर किए। दोनों बाप-बेटा घायल हैं। पुलिस ने छिंदा को पिस्टल समेत पकड़ लिया है। घरेलू कलह क्या है यह रिमांड के दौरान पता चलेगा। - गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसएसपी मोहाली