पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर जमकर लुटाए 1000 500 के नोट, बताया खुद को भगवान का अवतार

सड़क पर जमकर लुटाए 1000-500 के नोट, बताया खुद को भगवान का अवतार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हर किसी ने बचपन में राजा-महाराजाओं की कहानियां सुनी होंगी जो किसी अच्छी खबर पर सोने की अशर्फियां लुटाते थे। लेकिन ऐसा कोई सीन किसी ने अपने सामने देखा नहीं होगा। बुधवार शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-33-45 के लाइट पॉइंट पर ऐसा ही हुआ। अशर्फियों का जमाना अब रहा नहीं, लेकिन एक शख्स हजार-पांच सौ के नोट हवा में लुटा रहा था।
आसपास गुजरते लोग गाड़ी रोक-रोक कर नोट बटोर रहे थे। ये शख्स कोई राजा-महाराजा नहीं है, बल्कि मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस उसे जीएमसीएच-32 ले गई, जहां उसका इलाज शुरू हो चुका है।

सेक्टर 33-45 के लाइट पॉइंट पर ये शख्स टहलता हुआ आया और 15 मिनट तक कारों को रोकता रहा। कुछ कारें रुकीं तो उनकी बोनट पर चढ़ गया। फिर खुद को भगवान का अवतार बताकर लोगों से आशीर्वाद लेने को कहा। इसके बाद इस आदमी ने अपनी जैकेट निकालकर फेंक दी। फिर घड़ी उतार फेंकी और उसके बाद मोबाइल जो टूट भी गया। यहां तक लोग तमाशा देखते रहे। लोग तब उमड़े जब इस आदमी ने जेब से पर्स निकाला और 1000-500 के नोट हवा में उड़ाने शुरू कर दिए। बच्चे-जवान-बूढ़े... जो भी वहां से गुजर रहा था नोट बटोरने में जुट गया।
लोगों ने टू-व्हीलर रोक-रोककर नोट जेबों में भरे और चलते बने। इससे ट्रैफिक जाम लग गया। किसी ने पीसीआर को कॉल की। थोड़ी देर में पीसीआर की जिप्सी मौके पर पहुंची और इस शख्स को पहले बुड़ैल चौकी और फिर जीएमसीएच-32 ले गई।