पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवादों में रही है ये मॉडल, कभी पति पर तो कभी प्रेम संबंधों को लेकर उठी उंगली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. अपनी खूबसूरती को लेकर कभी विवाहित महिलाओं के बीच चर्चा में रहीं फ्रेनी आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके विवाद को लेकर है। विवाद शुरू हुआ है पीपीपी पार्टी के जनरल सेक्रटरी से अफेयर को लेकर। फ्रेनी ने जनरल सेक्रटरी यादविंदर सिंह बूटर पर उन्हें हैरास करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत करते हुए कुछ ईमेल और मैसेज दिखाए थे। मैसेज में बूटर ने उन्हें कहा था कि यदि तुम मेरी नहीं हुई तो मैं किसी की नहीं होने दूंगा। मामले के तूल पकड़ते ही बूटर ने भी अपने कथित प्रेम को स्वीकार करते हुए कहा था कि हमारी नजदीकियां थीं, पर मैं संभल गया। बूटर ने उलटा फ्रेनी आहूजा पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर मेरे साथ ठगी की थी। इस बात की शिकायत भी बूटा ने थाने में की थी कि उनके साथ 85 हजार रुपए की ठगी हुई है। इस आरोप में उन्होंने फ्रेनी के पति को भी आरोपी ठहराया था। उन्होंने कहा था कि ये सब फ्रेनी के पति की चाल है। उसने जानबूझकर फ्रेनी को मेरे करीब किया था। जिसके चलते मैं धोखे का शिकार हुआ।

ये कोई पहला मामला नहीं है जब फ्रेनी विवादों में घिरी हों। वह अपने हॉट फोटोशूट और 2006 में मिसेज इंडिया में रनरअप रहने के दौरान भी विवाद झेल चुकी हैं। यही नहीं फ्रेनी अपने पति के साथ रिलेश्नशिप को लेकर भी विवादों में रही हैं। प्रेम संबंधों के चलते भी उन पर आरोप लगे हैं और पति उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी थी। फ्रेनी ने मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट में रनरअप रहने के बाद एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इस बात का दुख नहीं है कि उन्हें ताज नहीं है मिला। बल्कि दुख इस बात है कि उन्हें साड़ी राउंड की हारना पड़ा। कॉन्टेस्ट के दौरान साड़ी राउंड में उन्हें साड़ी पहननी थी, लेकिन साड़ी का वजन ही सात किलो था। जिसके चलते उन्हें चलने में दिक्कत हुई।

आगे की स्लाइड में पढ़िए विवादों में रही थी फ्रेनी की शादी...