पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कनाडा छोड़ा, पंजाब में रहने की थी इच्छा, ठगी के शिकार हुआ एनआरआई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. बीते डेढ़ साल से पंजाब के प्रॉपर्टी कारोबार में लगे जालसाजों से परेशान एनआरआई सतपाल सिंह वीरवार को डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के पास पहुंच गए और अपनी लिखित शिकायत दी। बीते कई महीनों से पुलिस के पास चक्कर खा रहे सतपाल सिंह ने इंसाफ न मिलता देख अब डिप्टी सीएम और होम सेक्रेटरी डीएस बैंस तक पहुंचकर अपना दर्द बयां किया। सुखबीर बादल ने उन्हें भरोसा दिया कि उन्हें इंसाफ मिलेगा और उन्होंने जांच के आदेश भी जारी कर दिए।

सतपाल ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों एनआरआई सम्मेलन के दौरान भी अपनी कहानी सुनाने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस ने अंदर ही नहीं जाने दिया। इस पूरे मामले में पुलिस आरोपियों की मदद कर रही है और उन्हें सिर्फ झूठा दिलासा ही दिया जा रहा है। नवांशहर के गांव सेखा माजरा के निवासी सतपाल सिंह ने साल 2012 में अपने गांव में 10 एकड़ जमीन बेची और खोजा गांव में 60 कनाल, 11 मरले जमीन का सौदा किया। जिसमें लुधियाना जिले के माछीवाड़ा के भूपिंदर सिंह और प्रीतम सिंह भी शामिल थे। बयाने की रकम डेढ़ करोड़ रुपए मनदीप कौर को दी गई। डेढ़ करोड़ रुपए लेने के बाद जमीन किसी और को बेच दी। उसके बाद ना तो उनके बयाने की रकम वापस की और न ही जमीन की रजिस्ट्री करवाई। पुलिस अधिकारी समझौता करने का दबाव डाल रहे हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़िए कनाड़ा छोड़ा, पंजाब में रहने की थी इच्छा...