चंडीगढ़. एसडी कॉलेज सेक्टर 32 में आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए शनिवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इसको नाम दिया था "सेरेनडिपिटी पार्टी'। इस दौरान स्टूडेंट्स ने फैशन शो में हिस्सा लिया, वहीं बेले डांस और भंगड़े में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। सीनियर क्लासेज के स्टूडेंट्स ने सॉन्ग व डांस पेश किया। अनमोल प्रीत सिंह को मिस्टर और कीबरिया को मिस फ्रेशर चुना गया। इसके अलावा मिस्टर पर्सनेलिटी बने अमित शर्मा और निहारिका को मिस पर्सनेलिटी चुना गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फ्रेशर्स पार्टी की अन्य तस्वीरें..