पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेक्सिकन फिएस्टा में जूनियर्स जमकर किया डांस, देखें फ्रेशर्स पार्टी के PICS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फ्रेशर्स पार्टी के दौरान फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स )
चंडीगढ़. गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज, सेक्टर-10 में फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स के लिए फ्रेशर्स पार्टी हुई। ब्लू है पानी-पानी..., चार बोतल बोदका..., पार्टी ऑल नाइट... सॉन्ग्स पर स्टूडेंट्स धमाल कर ही रहीं थीं कि अचानक मिस फ्रेशर, मिस पर्सनैलिटी, मिस बेस्ट स्माइल के नाम डिक्लेयर हुए। जैसे ही बीएससी की स्टूडेंट गुरलीव ने अपना नाम "मिस फ्रेशर गुरलीव भल्ला, बीएसएसी डिपार्टमेंट' नॉमिनेट होते सुना वे अाश्चर्यचकित हो गईं। मन में खुशी थी, आंखों में अंचभा और चेहरे में आश्चर्य था, गुरलीव इतनी खुश हुईं कि अपनी फ्रैंड्स से गले लग गईं।
सीनियर्स की परफॉर्मेंस को जूनियर्स ने खूब सराहा
कॉलेज सेक्टर हुई फ्रेशर्स पार्टी का नाम सीनियर स्टूडेंट्स ने "मेक्सिकन फिएस्टा' रखा था। इस पार्टी में स्टूडेंट्स जो ड्रेस पहनकर आए उसे सभी ने सराहा। इस पार्टी की तैयारियां पिछले एक महीने से ही शुरू हो गई थीं। सीनियर्स अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी रोज करीब 4 घंटे करते थे। शनिवार को पार्टी में करीब 150 स्टूडेंट्स थे और इनमें से 60 स्टूडेंट्स फ्रेशर थे। पार्टी में स्टूडेंट्स वन पीस गाउन से लेकर इंडियन एटायर मौजूद रहे, जिनमें सूट व साड़ी शामिल थीं।
इन्हें मिले खिताब
-सिमरन- बेस्ट हेयरडो (बीएससी)
-नवनीत नैंसी- मिस फ्रेशर्स (एमएससी)
-गुरलीव भल्ला- मिस फ्रेशर्स (बीएससी){ख्वाइश - मिस ट्रेंडसेटर (एमएससी)
-एश्वर्या -मिस पर्सनैलिटी (एमएससी)
-नीतिमा - बेस्ट स्माइल (बीएससी),
-महक - इलेक्ट्रॉनिक ब्यूटी (बीएससी)
आगे की स्लाइड्स में देखें, फ्रेशर्स पार्टी की तस्वीरें..
सभी फोटो- विजय कुमार