पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाब के कारोबारियों में जगी रिवाइवल की उम्मीद, बोले मोदी सबसे अलग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़/ लुधियाना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कैंपेन में भाग लेने के लिए औद्योगिक नगरी लुधियाना के 4 कारोबारी भी मौजूद थे जिन्हें डिपार्टमेंट ऑफ़ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रमोशन द्वारा न्योता दिया गया था। कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शहर पहुंचे फेडरेशन ऑफ़ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गेनाइजेशंस (फीको) के चेयरमैन केके सेठ, पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लुधियाना ज़ोन के चेयरमैन गुरमीत कुलार, चैम्बर ऑफ़ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीसू) के जनरल सेक्रेटरी उपकार सिंह आहूजा व लघु उद्योग भारती के पंजाब प्रधान दिनेश लाकड़ा ने बताया कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री ही भारत और खास करके पंजाब की इंडस्ट्री और कारोबारियों को तरक्की की राह पर ला सकता हैं।
मोदी ने साफ़ कर दिया है कि भारत के मेन्यूफेक्चरर और इंडस्ट्रियलिस्ट की तरक्की के रास्ते में ना तो इंस्पेक्टरी राज को रोड़ा बनना दिया जायेगा और न ही रेड टेप को। उन्हें पूरा विश्वास है कि अब कारोबारियों के अच्छे दिन आने वाले हैं क्योंकि मेक इन इंडिया और फर्स्ट डेवलप इंडिया का नारा देने वाले दूरदर्शी प्रधानमंत्री को पता है कि भारत की तरक्की के लिए देश की इंडस्ट्री की तरक्की और खुशहाली बहुत जरुरी है।
^ प्रधानमंत्री केे मेक इन इंडिया नारे का मतलब है कि ज्यादा से ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग अपने देश में ही हो ताकि रोजगार बढें,कारोबार बढे़ और देश की उन्नति हो। उन्होंनेे हमें भरोसा भी दिलाया की आने वाले दिनों में बहुत सी नई पॉलिसियों की घोषणा भी होने वाली है जिनसे कारोबारियों को बहुत राहत मिलेगी।
- गुरमीत कुलार,चेयरमैन लुधियाना ज़ोन,पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...