पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. मॉडल, एक्टर, डांसर और अब बिग बॉस-7 रियलिटी शो की विनर। ये हैं गौहर खान जो जल्द ही कलर्स के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन के साथ नजर आएगी। गुरुवार को वे जुड़ी अपने देशभर के फैंस से एयरटेल के टॉक टू मी प्रोग्राम के तहत। इस बातचीत का कुछ हिस्सा यह रहा...
पहला फोन नागपुर के अनूप का आया। नागपुर का नाम सुनते ही गौहर बोली, मुझे वहां के संतरे बेहद पसंद है। इसपर अनूप ने कहा, मैडम कभी यहां आओ या फिर मुझे यह बताओ की आपसे मुंबई में कैसे मुलाकात होगी। वे बोली, अभी मैं एक महीने के लिए खतरों की खिलाड़ी की शूटिंग के लिए आउट ऑफ कंट्री जा रही हूं। रहा सवाल मुंबई में मिलने का तो कभी कहीं मिल गई तो हाय-हैलो कह देना। इसी बीच दूसरा कॉल जुड़ा पानीपत के श्याम अरोड़ा का। वे यह जानना चाहते थे कि गौहर और कुशाल के बीच असली रिश्ता क्या है? उन्होंने पूछा क्या आज भी आपका अफेयर कुशाल के साथ चल रहा है या टीवी में जो दिखा वह नाटक था। गौहर बोली, अरे ऐसा कुछ नहीं है। मेरा अफेयर नहीं चल रहा लेकिन हम दोनों एक दूसरे को अच्छे से जान और समझ रहे हैं। मार्च में हम एक साथ रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आएंगे।'
आगे की स्लाइड में पढ़िए बिग बॉस के अंदर की कहानी जानने की चाहत...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.