नई दिल्ली. पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में रोहिणी कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल गोयल कांडा और उसकी सहयोगी अरुणा चड्ढा के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।
रोहिणी कोर्ट ने इस मामले को सुनवाई के लिए यौन अपराधों से जुड़े मामलों को देखने वाले स्पेशल कोर्ट में भेज दिया है। चार्जशीट में कांडा के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप नहीं थे। लेकिन, जिला न्यायाधीश एसके सरवरिया ने कहा कि इस केस में प्रथम दृष्टया में दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप भी नजर आ रहे हैं। इसलिए इन्हें भी चार्जशीट में शामिल किया जाए।