पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gitanjali Murder: Sijem Registered A Case Of Dowry Death On Ravneet

गीतांजलि मर्डर: सीजेएम रवनीत पर दहेज हत्या का भी केस दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. पंचकूला सेक्टर-25 की गीतांजलि की मौत के १२वें दिन गुडग़ांव पुलिस ने उनके पति गुडग़ांव के चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट रवनीत गर्ग, ससुर व चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पूर्व सेशंस जज केके गर्ग और सास रचना गर्ग पर दहेज हत्या का भी केस दर्ज कर लिया है। यह केस गीतांजलि के परिवार की सप्लीमेंटरी शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। इससे पहले 20 जुलाई को पुलिस ने तीनों आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया था। गुडग़ांव पुलिस मंगलवार को रवनीत गर्ग को गिरफ्तार कर सकती है।

उधर, सीबीआई ने क्राइम ब्रांच की विशेष टीम गठित कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर से इस मामले की जांच के लिए सीबीआई को नोटिफिकेशन मंगलवार को मिल जाने की उम्मीद है। उसके बाद बुधवार को सीबीआई इस केस में एफआईआर दर्ज कर सकती है।
प्रदीप ने गुडग़ांव पुलिस को बताया कि गीतांजलि के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। कई बार उनकी डिमांड पूरी की। गीतांजलि के पिता ओमप्रकाश आरोप है कि उन्होंने मई में रवनीत की दो लाख रुपए की डिमांड पूरी की थी। शादी में लाखों के गहने और कार दी थी। शादी के बाद लोन लेकर रवनीत को 22 लाख की कार दी थी।
गीतांजलि का शव 18 जुलाई को गुडग़ांव में मिला था। तीन गोलियां लगी थीं, जो रवनीत गर्ग के रिवॉल्वर से चली थी। हालांकि रिवॉल्वर से छह गोलियां फायर की गई थीं, चार के खोल बरामद हो चुके हैं।