चंडीगढ़। इस वैलेंटाइन डे पर अपने बेड के ठीक सामने अपनी शादी की तस्वीर लगाएं... अगर पति-पत्नी में कोई तनाव है तो दूर हो जाएगा और जिंदगी में खुशियां लौट आएंगी। वहीं स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम टाइम है तो वे अपने स्टडी रूम में पगोडा रख सकते हैं। इससे कंस्ट्रेशन बढ़ेगी। ये तरीके हैं फेंग शुई के जरिये तरक्की और शांति के।
फेंग शुई और एस्ट्रो एक्सपर्ट रूपा बत्रा का कहना है कि नए प्यार को पाने के साथ ही वैलेंटाइन डे पर खोए हुए प्यार को भी फिर से पाया जा सकता है। रूपा का कहना है कि ये एक ऐसा दिन है जब युवा प्यार की तलाश में रहते हैं, पर सफलता इस प्यार को पूरी जिंदगी बनाए रखने में है। जिम्मेदारियां, काम का तनाव, लक्ष्य और संवाद की कमी से दो प्यार करने वालों के बीच दूरी और तनाव आ जाता है। ऐसे में फेंग शुई की मदद लेकर फिर से अपना प्यार पाया जा सकता है।
गिफ्ट वो दें जिसमें सच्चा प्यार झलके
'तोहफा ऐसा हो जो जीवन को गति दे। समस्याएं खत्म करे। करिअर आगे बढ़ाए। फेंगशुई ऐसे ढेरों गिफ्ट्स के बारे में बताती है।' - रूपा बत्रा, वास्तु एंड फेंगशुई एक्सपर्ट
आगे की स्लाइड्स में देखें किसे दें क्या गिफ्ट...