पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के गार्डन जैसा डेवलप है मनीमाजरा का पार्क

घर के गार्डन जैसा डेवलप है मनीमाजरा का पार्क, लग रहीं लाखों की सोलर लाइट्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीमाजरा डुप्लेक्स हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के एक नेबरहुड पार्क को नगर निगम ने घर के गार्डन की तरह डेवलप कर रखा है। इस नेबरहुड पार्क की तरह शहर के अन्य 1172 नेबरहुड पार्कों को भी मेंटेंन करे तो तो शहरवासियों को बड़े गार्डन में सैर करने के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कॉम्प्लेक्स और डुप्लेक्स से 300 लाइफ मेंबर हैं, जबकि 100 से ज्यादा किराएदार ऑर्डिनरी मेंबर हैं। इस पार्क में 16 जनवरी और 15 अगस्त को दो बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
चंडीगढ़। मनीमाजरा डुप्लेक्स हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के इंडिपेंडेंट फ्लैट नंबर 5744 के सामने वाले नेबरहुड पार्क को नगर निगम ने घर के गार्डन की तरह डेवलप कर रखा है। यही पार्क शहर का पहला नेबरहुड पार्क है, जो दो साल से साेलर लाइट्स की रोशनी जगमगा रहे है। अगर निगम का हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट इस नेबरहुड पार्क की तरह शहर के अन्य 1172 नेबरहुड पार्कों को भी मेंटेंन करे तो तो शहरवासियों को बड़े गार्डन में सैर करने के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मनीमाजरा मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स और डुप्लेक्स में 13 पार्क हैं इनमें से 12 नेबरहुड पार्क हैं। इनमें से ज्यादातर टो वाल बनाकर रेलिंग लगाने और वाॅकिंग ट्रैक का काम चल रहा है।
19.50 लाख से लगाई जा रही सोलर लाइट्स
घर के आगे वाले नेबरहुड पार्क में दो साल पहले 6 सोलर लाइट 1.5 लाख रुपए में लगाई गई थी। अब तो कॉम्प्लेक्स और डुपलेक्स के सभी 13 पार्क में 19.50 लाख से सोलर लाइट लगाई जा रही है। इस लाइट के काफी फायदे हैं। जब एरिया की बिजली गुल हो जाती है तब भी पार्कों में रोशनी छाई रहती है। ऐसे में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर पार्क में बैठ जाते हैं या फिर सैर करने लग जाते हैं। नेबरहुड पार्क और अन्य काम करवाने के लिए निगम के अफसरों से मिलते रहते हैं। नेबरहुड पार्क की तीन साल से मेंटेन भले ही निगम के कर्मचारी करते हैं। लेकिन एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सात सदस्य इसमें लगे सीजनल फूलों की देखरेख का पूरा ध्यान रखते हैं।