पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

CM हाउस के बाहर लगाई थी आग, सरकार की ओर से कोई नहीं पहुंचा मिलने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सीएम प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर आत्मदाह का प्रयास करने वाली युवती गुरप्रीत कौर का हाल पूछने शनिवार को सरकार की तरफ से कोई नहीं पहुंचा। चंडीगढ़ पुलिस डीडीआर दर्ज कर अब खुदकुशी की कोशिश के इस मामले में कानूनी राय ले रही है। सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि गुरप्रीत की हालत में सुधार हो रहा है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को गुरप्रीत से अस्पताल में मुलाकात कर उसका हाल पूछा।

गुरप्रीत ने उन्हें बादल सरकार के लारों की आपबीती सुनाई। फिर बाजवा बोले- तुम ठीक होने के बाद मुझसे जरूरत मिलना। मैं सरकारी जॉब तो नहीं दिला सकता क्योंकि हमारी सरकार नहीं है। लेकिन प्राइवेट सेक्टर में इतना काम जरूर दिलवा दूंगा कि आजीविका चला सको।