पंचकूला। भाजपा के नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह के खासम खास पंचकूला के युवा नेता विभोर बत्रा की किडनैपिंग की एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पता चला है, कि विभोर के करीब डेढ़ दर्जन बैंक अकाउंट्स हैं। अगस्त में 28 तारीख तक उनमें करोड़ों रुपयों का ट्रांजेक्शन हुआ है।
जांच में सामने आया है, कि विभोर के कांग्रेस और भाजपा के कई आला नेताओं से संपर्क थे। जाने से दो दिन पहले ही दो दिग्गज नेताओं के साथ 10 से 15 मिनट तक लगातार कई बार बात हुई है। एक ओर जहां विभोर के परिजन इसे किडनैपिंग मान रहे हैं, वहीं पुलिस कई पहलूओं पर जांच कर रही है। पंचकूला पुलिस विभोर के बारे में चंडीगढ़ एयरपोर्ट से तो डिटेल ले चुकी है, जहां कुछ हाथ नहीं लगा, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट से इस बारें में पता किया जाना है।
ये है मामला
असल में विभोर बत्रा इस माह 18 तारीख से गायब है। उनके जाने के बाद उनकी मां अरुण बत्रा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है, कि उनके बेटे केा किडनैप किया गया है। वो एमएलए का दावेदार था। उसे किडनैप किया गया है। इस बारें में जांच की जाए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
28 तारीख तक 11 करोड़ रुपए जमा करवाए गए
विभोर के 8 बैंक अकाउंट्स से चौकाने वाला खुलासा हुआ है। विभोर ने 8 बैंक एकाउंट्स अभी तक पुलिस के सामने खुले हैं। इनसे पता चला है, कि विभोर के बैंक एकाउंट्स में 28 तारीख तक 11 करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं। ये बैंक एकाउंट्स अलग अलग बैंक में हैं। इसके अलावा भी विभोर के कई बैंक एकाउंट्स हैं, जिनकी अभी पुलिस को डिटेल ही नहीं पता चल पाई है। जिसके लिए बैंकों से संपर्क किया जा रहा है। विभोर के यूको बैंक में करीब 5 बैंक एकाउंट हैं, आईसीआईसीआईसी आई, आईडीबीआई, सहित एक और बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपए जमा है। इन बैंक एकाउंट में करीब 11 करोड़ रुपए जमा हैं।