चंडीगढ़. दिल्ली हाईकोर्ट के सीनियर जज संजय किशन कौल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे।
उनकी नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने हरी झंडी दे दी है। माना जा रहा है कि दो हफ्ते में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे पदभार संभाल लेंगे।
जस्टिस कौल दिसंबर 1999 में वे डेजिगनेटिड सीनियर एडवोकेट बने थे। 3 मई 2001 को वे दिल्ली हाईकोर्ट के एडीशनल जज नियुक्त हुए। दो साल बाद 2 मई 2003 को वे दिल्ली हाईकोर्ट के स्थायी जज बने। इसके बाद वे दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस भी रहे।