पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • High Court Rebuke Why Cctv Cameras Cannot Fitted Yet

हाईकोर्ट की फटकार, कहा- अब तक क्यों नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. चंडीगढ़ प्रशासन बहानेबाजी छोड़कर काम करे तो बेहतर होगा। हाईकोर्ट में बार-बार अंडरटेकिंग देने के बाद भी शहर के सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इस साल के अंत तक सीसीटीवी लगाने का काम पूरा किया जाए। शुक्रवार को जस्टिस राजीव भल्ला ने चंडीगढ़ प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रशासन इस दिशा में अपना काम पूरा करे। जस्टिस भल्ला ने कहा कि एक तरफ तो एन्वायर्नमेंट सेफ्टी के लिए साइकिल चलाने को प्रोत्साहन की जरूरत पर बल दिया जा रहा है, वहीं इन साइकिल ट्रैक पर ही अंधेरा पसरा है, ऐसा क्यों है? प्रशासन के वकील ने कहा कि एक दो जगह को छोड़ सभी जगह ट्रैक पर स्ट्रीट लाइट जल रही हैं।

ट्रैफिक प्रॉब्लम के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने को कहा
डेराबस्सी में ट्रैफिक समस्या पर जस्टिस भल्ला ने एडवोकेट ऋषभ गुप्ता को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस भल्ला ने कोर्ट कमिश्नर को कहा कि वे डेराबस्सी के पास ट्रैफिक क्रासिंग पर देखंे कि पुलिस सही ढंग से काम कर रही या नहीं। खासतौर पर बरवाला व नारायणगढ़ के लिए अलग होने वाले रास्ते की जगह जाम की समस्या देखी जाए। जस्टिस भल्ला ने कोर्ट कमिश्नर को इंस्पेक्शन खत्म करने की जानकारी पुलिस को देने के बाद चुपचाप वापस जाकर उन्हीं जगहों को दोबारा देखने का टिप दिया। तभी असली स्थिति की जानकारी मिलेगी।
प्रशासन की ये सफाई
सीसीटीवी कैमरे लगाने पर प्रशासन की तरफ से कहा गया कि तीन बार टेंडर मांगे जा चुके हैं, लेकिन इसके लिए बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा। हाईकोर्ट ने इस पर कहा कि प्रशासन बहाने न लगाकर काम करे और साल के अंत तक कैमरे लगाने की प्रक्रिया को पूरा करे।