पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉकी इंडिया लीग सीजन 3 : सेमीफाइनल में पहुंचे पंजाब के हॉकी वॉरियर्स

हॉकी इंडिया लीग सीजन-3 : सेमीफाइनल में पहुंचे पंजाब के हॉकी वॉरियर्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हॉकी इंडिया लीग सीजन-3 में एक तूफान की तरह उठ रही जेपी पंजाब वॉरियर्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वॉरियर्स ने अब तक खेले सात मैचों में से पांच में धमाकेदार जीत दर्ज की है और एक में उसे हार और एक में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। उसके खाते में सबसे ज्यादा 28 अंक है। पंजाब की शानदार फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि और किसी टीम के पास 20 अंक भी नहीं है। पंजाब ने ये सफलता अपने होम ग्राउंड पर गत विजेता दिल्ली को 7-0 के बड़े अंतर से हराकर हासिल की। पंजाब ने इस मैच में दिल्ली को कोई मौका नहीं दिया।

इस जीत से उत्साहित टीम के कोच बैरी डांसर ने कहा कि ये एक शानदार जीत है। हम उन्हें हराने के लिए तो तैयार थे लेकिन इस नतीजे की कल्पना हमने नहीं की थी। हमारे खिलाड़ियों ने अपने आखिरी लीग मैच से पहले अपनी ताकत दिखा दी है। मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। वहीं टीम के मैनेजर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी जगबीर सिंह ने कहा कि इससे शानदार जीत नहीं हो सकती। हमने गत विजेता टीम को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया और खुद उनके गोल को 7 बार भेदने में कामयाब रहे। इससे हमारे हौसला आसमान में हैं और हम इसके बाद भी जमीन से जुड़े रहकर ही खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।