पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Home Ministry Ask Chief Minister For CBI Investigation

गृह विभाग ने मुख्यमंत्री से पूछा सीबीआई जांच कराई जाए या नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के तत्कालीन एमडी अशोक खेमका की सीबीआई जांच कराए जाने को लेकर सरकार अब संशय में है। अहमदाबाद की कंपनी को गोदामों की छतों में साउथ कोरियाई गेलवल्यूम शीट्स लगाए जाने की सीएम से 18 दिसंबर, 2008 को ही मंजूरी लिए जाने का खुलासा होने के बाद अब कृषि, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और सीएमओ के अफसरों के हाथ-पांव फूल गए हैं। ये अधिकारी अब अपनी फेस सेविंग में जुटे हैं। इस मामले की फाइल अब गृह विभाग के माध्यम से दोबारा सीएम को भिजवाई गई है। इसमें पूछा गया है कि कृषि विभाग ने खेमका के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर सीबीआई जांच कराने की मंजूरी ली थी। परंतु इसमें नया तथ्य सामने आने के बाद इस प्रकरण को सीबीआई को जांच के लिए दिया जाए अथवा नहीं।

इस मामले में जब मुख्य सचिव एस.सी. चौधरी से पूछा गया तो उनका कहना था कि किसी व्यक्तिविशेष की वजह से कोई मामला सीबीआई को जांच के लिए नहीं भेजा जाएगा। खेमका के मामले को सामान्य प्रक्रिया के तहत ही जांच के लिए केंद्र सरकार को भिजवाया जाएगा। इससे पहले मुख्य सचिव चौधरी ने कहा था कि शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार ने वेयर हाउसिंग गोदामों पर गेलवल्यूम की छत लगवाने में अनियमितताएं होने के आरोप लगाए थे। जब इन की जांच कराई गई तो उनमें सच्चाई पाई गई। रविंद्र की मांग के अनुसार सरकार ने मामले की सीबीआई जांच कराए जाने का फैसला किया है, जिसकी सीएम ने मंजूरी दे दी है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...