पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हनी सिंह जैसों का बहिष्कार किया जाना चाहिए: हाईकोर्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. ‘अश्लील गीत गाने वाले हनी सिंह जैसों का बहिष्कार होना चाहिए।’ यह बात पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस जसबीर सिंह ने मंगलवार को सुनवाई से पहले उमड़ी भीड़ को देखकर कही।
खंडपीठ में शामिल जस्टिस आरके जैन ने कहा, ‘गुड़गांव में हनी सिंह ने अश्लील गाना गाया, लेकिन पंजाब सरकार कार्रवाई करने से झिझक रही है, क्यों?’ खंडपीठ ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसे गीत गाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कोर्ट ने हनी सिंह के पेश न होने पर उन्हें दोबारा समन जारी करते हुए 4 जुलाई के लिए पेश होने के निर्देश दिए हैं।
यह है मामला
हेल्प नाम की एनजीओ ने हनी सिंह के गीत ‘मैं हूं बलात्कारी’ का उदाहरण देते हुए याचिका दायर कर कहा था कि इस तरह के गीतों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को कार्रवाई के लिए कहा था। हनी सिंह को भी पेश होने को कहा था। लेकिन, सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।