पंचकूला. हरियाणा अर्बन डवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) की इमारत को पंचकूला कोर्ट पहले ही एक अन्य पेमेंट के मामले में अटैच कर चुका है। अब बुधवार को हुडा के सेक्टर 20 स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के अकाउंट को सील कर दिया गया। सेक्टर 21 में हुडा ने जमीन एक्वायर की थी, जिसमें जमीन मालिकों ने कंपनसेशन के लिए केस डाला था। इस पर कोर्ट ने कई महीने पहले आदेश जारी कर हुडा को पेमेंट करने के लिए कहा था। हुडा को कोर्ट ने दरबारा सिंह, अवतार सिंह और मीना को पेमेंट करने के लिए कहा था। अवतारा को एक करोड़, दरबारा को 2 करोड़ और मीना के नाम पर भी पेमेंट देनी थी। मीना देवी की जमीन एमडीसी सेक्टर 1,1ए में एक्वायर की गई थी। इसके अलावा दो अन्य केसों में 5 और 7 लाख रुपए की पेमेेंट देने के आदेशों को नहीं माना गया। इसके अलावा दो दर्जन के करीब केसों में पेमेंट देने के आदेश हैं।
कोर्ट के आदेशों के अनुसार हुडा इस्टेट ऑफिस, एलओ ऑफिस पहले से ही एक मामले में अटैच हैं, इसलिए बैंक अकाउंट को अटैच करने का आदेश दिया गया। हुडा के बैंक अकाउंट सेक्टर 20 स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में हैं। वहां टीम गई तो पता चला कि हुडा के अकाउंट में अभी 7 करोड़ की राशि है। इस पर इस अकाउंट को सील कर कोर्ट के आदेश पर अटैच कर दिया गया। इसके अलावा हुडा के अफसरों की गाड़ी को भी अटैच करने के आदेश थे, लेकिन वो कर्मचारियों ने ले जाने नहीं दी।
कोर्ट के आदेशों पर पहले भी हुए थे खाते अटैच
- हुडा ने 448 करोड़ रुपए का टैक्स अदा नहीं किया था, जिसके चलते इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने हुडा के 50 बैंक खाते सील कर दिए थे।
- नाडा साहब के लेागों की जमीन को हुडा ने एक्वायर किया था, जिसके बाद उन्हें जमीन के दामों का भुगतान नहीं हो पाया था। इसे लेकर लोग कोर्ट में चले गए थे। कोर्ट ने हुडा के इस्टेट ऑफिसर, हुडा एडमिनिस्ट्रेटर, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर की गाड़ी और हुडा के अकाउंट को अटैच करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हुडा ने जमीन का भुगतान किया था।
- हुडा ने वर्ष 2012 से पेंडिंग मात्र 40 लाख रुपए की रकम को एक परिवार को नहीं दिया था, जिसके बाद हुडा के अफसरों की गाड़ियों और बैंक अकाउंट को अटैच किया गया था।
- करीब तीन साल पहले नाडा साहब की जमीन की पेमेंट न करने पर हुडा इस्टेट ऑफिस, इंजीनियरिंग विंग की बिल्डिंग को अटैच कर दिया गया था।
- एक शोरूम के मामले में भी इस्टेट ऑफिसर की गाड़ी और बिल्डिंग को अटैच किया गया था।
- सेक्टर 15 में एक बूथ अलॉट करने के मामले में भी हुडा ने यह काम नहीं किया था, जिसके चलते हुडा एडमिनिस्ट्रेटर, इस्टेट ऑफिसर की गाड़ी को अटैच कर दिया गया था।
- हाल ही में पिंजौर-कालका अर्बन कॉप्लेक्स के सेक्टर 2, 4 और 5 की जमीन का मुआवजा न दिए जाने पर इस्टेट ऑफिस को अटैच किया गया था।
- 16 सिंतबर 2013 को कोर्ट ने चार याचिकाकर्ताओं के हक में फैसला सुनाया था, जिसके रुपए न चुकाने पर हुडा के 2 करोड़ रुपए की पेमेंट के कारण हुडा बिल्डिंग को अटैच किया हुआ है।
सेक्टर-6 स्थित हुडा के ऑफिस की बिल्डिंग को पहले किया जा चुका है अटैच।