पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाब में निवेश को बड़ी सफलता: अपोलो खोलेगा अस्पताल, बीएसए साइकिल प्लांट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. देश के दूसरे सबसे बड़े साइकिल निर्माता मुरुगप्पा अपनी साइकिल कंपनी बीएसए का प्लांट राजपुरा में लगाएगा। जबकि अपोलो ग्रुप अमृतसर में अस्पताल खोलने का इच्छुक है। निवेश की यह बड़ी सफलता डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को उस समय मिली जब गुरूवार को चेन्नई में वह इन दोनों ग्रुपों के प्रतिनिधियों से मिले। 

अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन मुरुगप्पा के चेयरमैन एल रामकुमार ने सुखबीर को बताया कि उनके ग्रुप का मोहाली में ट्यूब बनाने का पहले ही प्लांट लगा हुआ है। अब वह राजपुरा में विश्व स्तरीय साइकिल का प्लांट भी लगाना चाहते हैं।  रामकुमार ने कहा, कंपनी ने पहले ही इस प्रोजेक्ट के लिए दो सौ करोड़ रुपए तय कर लिए हैं। अब कंपनी यूनिट के लिए आवश्यक 60 से 70 एकड़ जमीन की तलाश कर रही है।  
 
रामकुमार ने कहा, पंजाब में मजदूरों से संबंधित झगड़े न के बराबर हैं और अब राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ के चलते जल्द ही वहां प्लांट लगाएंगे। राजपुरा में साइकिल यूनिट स्थापित करने में हरसंभव सहायता प्रदान करने का वादा करते हुए सुखबीर बादल ने कहा, नई औद्योगिक नीति के तहत 80 फीसदी वैट कंपनी द्वारा रखने का फायदा मिलने से कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में आसानी होगी।

सुखबीर ने अपोलो अस्पताल का भी दौरा किया। जहां वह ग्रुप की 31वीं वर्षगांठ में मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी ने एलान किया कि वह अमृतसर में एक वर्ल्ड क्लास अस्पताल स्थापित करेंगे जिससे न सिर्फ पंजाबियों को लाभ होगा। अपोलो की टीम 15 दिन में पंजाब आएगी।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ें अपोलो को यूनिवर्सिटी बनाने की पेशकश