चंडीगढ़। पिछले साल टीएनए सुपरस्टार कर्ट एंगल अपने इंडिया दौरे पर एक ऐसा पहलवान ढूंढने पहुंचे जो ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना सके। कर्ट ने इंडिया के विभिन्न शहरों में अखाड़ों को देखा। मुंबई, दिल्ली, पंजाब, यूपी जैसे कई शहर घूमें। पहलवानों को कुश्ती करते देख कर उनके दमखम का अंदाज लगाया और हर शहर से एक पहलवान चुना। फिर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया। जिसके बाद पंजाब से महाबली शेरा को चुना गया। वे इस साल अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती टीएनए में इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगे।
यह अनाउंसमेंट करने के लिए कर्ट एंगल,
सोनी सिक्स के बिजनेस हेड प्रसन्ना कृष्णन व टीएनए के मेंबर एंड्रयू थॉमस शहर पहुंचे थे। इंडिया से जुड़ने को लेकर बोले, "यहां लोग स्पोर्ट्स के बहुत शौकीन हैं। खासतौर पर
रेसलिंग को बहुत पसंद करते हैं। टीएनए में इंडिया से पार्टिसिपेशन हो पाए इसलिए पहली बार भारतीय पहलवान को इसमें उतारा जा रहा है। इसका टेलिकास्ट नवंबर से
सोनी सिक्स पर होगा।' होटल मैरिएट में इस मौके के लिए खास सेटअप बनाया गया, जहां शेरा कसरत कर रहे थे। इसी बीच दोनों से मुलाकात हुई। कर्ट बोले, "इंडिया का एक्सपीरियंस हरबार बेहतरीन होता है।
फूड से लेकर लोग, यहां सब बढ़िया है। लोग मुझे डब्ल्यूडब्ल्यूई की बजाए टीएनए के बारे में पूछते हैं, इंपैक्ट रेस्लिंग की बातें करते हैं, जानकर अच्छा लगता है। उसी रेस्लिंग को इस बार इंडिया से जोड़ने की कोशिश की है। टीएनए ग्लोबल टैलेंट पूल में महाबली शेरा के रूप में पहला इंडियन पहलवान होगा।'
कर्ट बताते हैं, "मुझे बॉलीवुड में सलमान व संजय दत्त पसंद हैं। इंडिया आने पर उनकी फिल्में जरूर देखता हूं। अगर रिंग प्रैक्टिस की बात करें तो मैं 90 परसेंट डाइट पर ज्यादा ध्यान देता हूं। पहलवान के लिए बल्की टाइप बॉडी नहीं बल्कि एकदम फिट व टोन्ड बॉडी चाहिए। इसलिए कसरत से ज्यादा डाइट पर फोकस रहता है। मेरी डाइट में सबसे ज्यादा हाई प्रोटीन, चिकन और फिश होता है।'
खुद से है मुकाबला: शेरा
टीएनए रेस्लिंग में एंट्री करने जा रहे महाबली शेरा का जन्मस्थान चंडीगढ़ है। उनका असली नाम अमनप्रीत सिंह है। पंजाब के फिरोजपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। 24 साल के हैं। दर्जनों कुश्तियों का हिस्सा रहे हैं। साथ ही शो रिंग का किंग में हैवी वेट चैंपियन रहे हैं। रेस्लिंग के अपने इस पैशन को लेकर शेरा कहते हैं, "इस ग्लोबल टूर्नामेंट में इंडिया को रिप्रेजेंट करना है। इसलिए रोज 10 घंटे की ट्रेनिंग करता हूं। चार घंटे जिम और छह घंटे की ट्रेनिंग। विदेशियों से कंपीट करना है, इसलिए उन जैसा स्टेंडर्ड मेंटेन रखा है। ढाई साल से रोज प्रैक्टिस कर रहा हूं। ट्रेनिंग के अलावा फूड पर ध्यान रहता है।
आगे की स्लाइड में देखिए कर्ट एंगल और शेरा की तस्वीरें...