पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपंचकूला. इनकम टैक्स विभाग को टैक्स के 448 करोड़ रुपए अदा न करने के बहाने बना रहे हुडा के सभी दावे झूठे साबित हुए। एक तरफ जहां हुडा की ओर से इनकम टैक्स विभाग को अपने बैंक खातों में पैसे न होने की दलील दी जा रही थी, वहीं जब इनकम टैक्स विभाग ने हुडा के सील किए गए 50 बैंक खातों के आंकड़े जांचे तो उनमें से ही 430 करोड़ रुपए रिकवर हो गए। अब हुडा को 18 करोड़ रुपए और चुकाने हैं। यह पहली बार हुआ है कि जब हुडा से इनकम टैक्स विभाग ने इतनी बड़ी रिकवरी की है।
गौरतलब है कि इनकम टैक्स विभाग ने हुडा से वर्ष 2011-12 का टैक्स वसूलना था। हुडा को इनकम टैक्स विभाग को 448 करोड़ रुपए अदा करने थे, लेकिन हुडा टैक्स अदा न करने के बहाने बना रहा था। यहां तक कि खातों में पैसे न होने की बात भी कही जा रही थी। इसी के चलते इनकम टैक्स विभाग ने हुडा को नोटिस भी जारी किए, लेकिन हुडा ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके चलते मंगलवार को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने हुडा के 50 बैंक खाते सील कर दिए थे।
हुडा एडनिस्ट्रेटर ने कहा, नो कमेंट्स : इस बारे में जब हुडा के एडमिनिस्ट्रेटर एके सिंह से बात की गई तो वे अपने ऑफिस से ही खिसक लिए। जब उनसे चलते-चलते बात करनी चाही तो वे जल्दी अपनी गाड़ी में बैठ गए और बोले, नो कमेंट्स। सिंह ने बहुत जोर से अपनी गाड़ी का दरवाजा बंद किया, जैसे वे बहुत गुस्से में हों।
बुधवार को रिकवर हुई 300 करोड़ की रकम
आईटी विभाग ने मंगलवार को हुडा के जिन 50 बैंक खातों को सील किया था, बुधवार को उनकी जांच के दौरान पता चला कि इन खातों में 430 करोड़ रुपए जमा हैं, जिसे इनकम टैक्स विभाग ने रिकवर कर लिया। मंगलवार को ही कुछ खातों से 130 करोड़ की राशि मिल गई थी, जबकि 300 करोड़ की राशि बुधवार को रिकवर हुई है।
हुडा के अफसरों ने मांगी मोहलत
बुधवार को हुडा के आला अधिकारी इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों से मिन्नतें करते दिखाई दिए। हुडा के अधिकारियों ने कहा कि उनके और बैंक खातों को सील न किया जाए। वे पूरा टैक्स जमा करा देंगे। उन्हें कुछ मोहलत दी जाए। हुडा अफसरों के मिन्नतें करने पर आईटी विभाग के अफसरों ने हुडा के बाकी खाते सील नहीं किए और 18 करोड़ अदा करने के लिए कुछ मोहलत दे दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.