पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indian Air Force Cargo Plane AN 32 Crash In Chandigarh

कश्मीर में पानी से बचाने वाला प्लेन चंडीगढ़ में जला, पायलट की सूझबूझ से बच गया स्टॉफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लैंड करते ही एयरक्राफ्ट में आग लग गई और प्लेन पूरी तरह जल गया। हालांकि इसमें सवार सभी 11 लोग बच गए।
 
चंडीगढ़. इंडियन एयरफोर्स के कार्गो प्लेन एएन-32 में शनिवार रात 8.30 बजे चंडीगढ़ के टेक्निकल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त आग लग गई। इससे प्लेन पूरी तरह जल गया। यह एयरक्राफ्ट बठिंडा से लौट रहा था। प्लेन में पायलट समेत चार क्रू मेंबर और सात पैसेंजर (एयरफोर्स कर्मी) मौजूद थे। दो को मामूली चोट आई है। एयरफोर्स के पीआरओ जी. गेल्वे के मुताबिक एयरक्राफ्ट में टेक्निकल फॉल्ट के कारण आग लगी है।

यह एयरक्राफ्ट नाइट राउंड पर निकला था। बठिंडा के पास पहुंचने पर  पायलट को प्लेन में टेक्निकल फॉल्ट का अहसास हुआ। इसके बाद पायलट ने सेफ लैंडिंग के लिए प्लेन चंडीगढ़ टेक्निकल एयरपोर्ट की तरफ मोड़ लिया। एयरपोर्ट पर लैंड करते ही प्लेन में आग लग गई। एयरफोर्स के ही फायर टेंडर्स ने आग बुझाई। चंडीगढ़ से भी फायर टेंडर टेक्निकल एयरपोर्ट पर पहुंचे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं करने दी गई। देर रात तक एयरफोर्स के सीनियर अफसर भी मौके पर मौजूद थे। 

इन दिनों एएन-32 का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू करने और राहत सामग्री पहुंचाने में किया जा रहा था। यह प्लेन भी टेक्निकल एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए रिलीफ ऑपरेशन में कई उड़ान भर चुका था।
 
एयरफोर्स ने मार्क की इंक्वायरी, खुद करेंगे जांच
एयरफोर्स के अफसरों ने पुलिस कोे टेक्निकल एयरपोर्ट के भीतर नहीं जाने दिया। एयरफोर्स ने इस हादसे की इंक्वायरी मार्क कर दी है। एयरफोर्स ने एएसपी परविंदर सिंह को स्पष्ट कर दिया कि हादसे की जांच वह खुद करेगा।
 
न डॉक्टरों को एंट्री दी, न एएआई की टीम को
1. जीएमएसएच-16 ने बताया कि एयरफोर्स की तरफ से फोन आया था कि डिजास्टर है, इसलिए मौके पर पहुंचें। जीएमएसएच से डॉक्टर प्रखर और डॉ. इकराम गोयल टीम के साथ टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचे पर उन्हें भी एंटर नहीं करने दिया गया।

2. हादसे की जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की पांच लोगों टीम मौके पर पहुंची। यह चेक करना चाहते थे कि आग से नेविगेशन इंस्ट्रूमेंट्स तो डैमेज नहीं हुए। लेकिन एयरफोर्स ने उन्हें भी एंट्री नहीं दी।
 
क्याें खास है एएन-32
- दोहरे इंजन वाला यह ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट 4500 मीटर ऊंचे इलाकों और 55 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी बेहतर परफॉर्मेंस देता है।

- इंडियन एयरफोर्स इसका इस्तेमाल एंबुलेंस, फायर फाइटर के तौर पर और पैराट्रूपर्स की लैंडिंग के लिए भी करता है।
 
एयरपोर्ट पहुंचे अफसर, सभी को गेट पर ही रोका
इंडियन एयरफोर्स के कार्गो प्लेन एएन-32 में आग लगने के बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्लेन में आग की खबर सुनते ही एयरफोर्स के सीनियर अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एयरफोर्स के अफसरों ने मदद करने पहुंची सिविल डिफेंस टीम सहित चंडीगढ़ पुलिस के अफसरों को भी एयरपोर्ट के अंदर नहीं जाने दिया। एयरफोर्स के अफसरों ने पुलिस को साफ कह किया कि इस एक्सीडेंट की जांच एयरफोर्स खुद करेगी। पुलिस के अधिकारी काफी देर तक बाहर ही खड़े रहे। 
 
आगे की स्लाइड्स में देखें, हादसे के बाद एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी के माहौल की तस्वीरें..