पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजकुमार वाल्मीकि समर्थकों सहित भाजपा छोड़ी, इनेलो को दिया समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राजकुमार वाल्मीकि साथियों समेत भाजपा छोड़कर इनेलो में शामिल हो गए हैं। वाल्मीकि ने इस बार अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। उन्हें पौने तीन लाख वोट मिले और दूसरे स्थान पर रहे थे। चुनाव के बाद वे भाजपा में शामिल हुए थे। लेकिन, सोमवार को उन्होंने भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की।
इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। इस मौके पर वाल्मीकि भी उपस्थित थे। अभय चौटाला ने यह भी बताया कि आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गौड़ और पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने प्रदेश में इनेलो को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इनेलो के पक्ष में पार्टी के सभी नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं।

इसके अलावा कांग्रेस व भाजपा छोड़कर इनेलो में शामिल होने वालों में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. भगवत दयाल शर्मा के भतीजे व हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशनांे के पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा, पंचकूला नगर निगम के पार्षद सुभाष व सलीम मुस्तफाबाद (सढौरा) के सरपंच अक्षय अग्रवाल व अन्य पंचायत सदस्य, कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा, निगम पार्षद हरप्रीत सिंह, जिला परिषद सदस्य विक्रम राणा, शेर प्रताप शेरी, अंजन थली (नीलोखेड़ी) के सरपंच बबली, छात्र नेता सुनील, सुरजीत सिंह गुनियाना व अंग्रेज सिंह मंजूरा के अलावा पिछले चौदह साल से रोहतक जिला कांग्रेस के महासचिव व किलोई हलके के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगमाल नरवाल ने भी इनेलो में शामिल होने की घोषणा की है। अभय चौटाला के साथ इस मौके पर पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा भी उपस्थित थे।
मुलायम व शरद यादव इनेलो के पक्ष में करेंगे प्रचार
विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव भी इनेलो के पक्ष में प्रदेश में चुनाव करेंगे। यही नहीं, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने बताया कि पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला भी चुनाव प्रचार कर सकते हैं। क्या यह थर्ड फ्रंट का कॉन्सेप्ट है, इस सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि थर्ड फ्रंट तो लोकसभा चुनाव से पहले होना चाहिए था। लेकिन कोई बात नहीं, अब हम कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ मिल कर लड़ेंगे।

भ्रष्ट उम्मीदवारों को टिकट बांटे भाजपा ने

सोमवार को इनेलो नेता ने कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा को भी आड़े हाथ लिया। भाजपा पर उन्होंने टिकट बेचने का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अमित शाह के सोमवार को हरियाणा दौरे को लेकर भी उन्होंने कहा कि अब वे किस मुंह से भ्रष्टाचार मिटाने की बात करेंगे, जबकि कई ऐसे उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को उनकी पार्टी ने बिना शर्त समर्थन दिया था, लेकिन भाजपा केंद्र में कुछ भी नहीं कर पाई। उन्होंने यह भी कहा कि सिख आज भी 84 के दंगों को नहीं भूल पाए हैं।