पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Interview With Parineeti Chopra In Chandigarh

परिणीति, आदित्य ने ढाबे पर खाया खाना, कहा पंजाबी खाने में तो जान डालते हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूड यात्रा के दौरान चंडीगढ़ में एक्टर परिणीति चोपड़ा आैर आदित्य रॉय कपूर एक ढाबे पर खाना खाते हुए।
चंडीगढ़. "अक्सर शूट व प्रोमोशन की वजह से एक शहर से दूसरे शहर जाते रहते हैं। पर पहली बार फूड ट्रिप पर निकले हैं। हर शहर की फेवरेट जगह पर जाकर हमने वहां का बेस्ट फूड चखा। गुजराती व राजस्थानी फूड बहुत अच्छा लगा। अब चंडीगढ़ पहुंचे हैं, पंजाब का खाना चखने। खुशबू से ही लग रहा है कि टेस्ट भी अच्छा होगा।'

कुछ ऐसा कहना था एक्टर परिणीति चोपड़ा व आदित्य रॉय कपूर का। इस शुक्रवार रिलीज़ हो रही अपनी फिल्म दावत-ए-इश्क की प्रोमोशन के लिए ये दोनों भारत के अलग अलग शहरों की फूड यात्रा पर निकले थे। पांच दिनों का टुअर था। जो मुंबई से शुरू हुआ फिर अहमदाबाद, वड़ोदरा, राजस्थान, दिल्ली, सोनीपत और अंबाला से होते हुए मंगलवार की शाम चंडीगढ़ पहुंचा। उन्होंने सेक्टर-28 के पाल ढाबे में पंजाबी फूड एंजॉय किया।

बोलीं, "अभी अंबाला अपने घर में मॉम के हाथों बना लंच किया है। तीन साल बाद घर गई थी। मॉम ने मेरी फेवरेट डिशेज बनाकर परोसीं, सभी डिशेज चखीं, इसीलिए पेट लगभग पूरा भरा हुआ है। यहां पूरी डिशेज खा पाना संभव नहीं है। खाने की महक से ज्यादा यह देखने में लजीज लग रहा है। आदि, तुम्हें पूरा खाना पड़ेगा। मैं सिर्फ थोड़ा सा चखूंगी।' आदित्य ने खाने को चखते ही ढाबा ओनर की तारीफ की। वे बोले, "पंजाब के लोगों की तरह यहां का फूड भी अमेजिंग है। जिस तरह आप लोग खाने में जायके डालते हैं, मानो यूं लगता है जैसे इसमें अपनी जिंदगी डाल दी हो। मैंने पहली बार ऐसा खाना चखा है।

अमेजिंग फूड, आपको सेल्यूट। तारीफ करने के लिए अल्फाज नहीं हैं।' फेवरेट डिश पूछने पर बोले, "सबकुछ पसंद है। पर रसमलाई देखते ही बोले, यह मेरी फेवरेट है। हालांकि मेरा एक रुटीन है। पर इसे मैं नहीं छोड़ सकता।' यह कहते हुए पूरी रसमलाई आदित्य ने खत्म की और डिजर्ट को बेस्ट बताया।
परिणीति की खास यादें
सेट से जुड़ी: फिल्म दावत-ए-इश्क के लिए मेरा 90 दिन का शूटिंग शेड्यूल था। यहां मेरे दो गहरे दोस्त बने, आदित्य रॉय कपूर और अनुपम खेर। उनसे सैट पर इतनी जबरदस्त दोस्ती हो गई है जैसे बहुत पहले से एक दूसरे को जानते हों। सेट पर एक दिन भी दोनों के बगैर मुश्किल से गुजरता था।

चंडीगढ़ की: अंबाला में पली बढ़ी हूं। जब यहां रहती थी तो अक्सर फैमिली फ्रेंड्स को मिलने चंडीगढ़ आया करती थी। अपने दोस्त व कजिंस के साथ यहां कई बार फिल्में देखीं। शहर घूमा और खाना एंजॉय किया।
खाना बनाना नहीं आता
दावत-ए-इश्क में आदित्य शेफ की भूमिका में दिखेंगे। पर असल में उन्हें सिर्फ खाना खाना पसंद है, बनाना नहीं। इस किरदार के लिए कितने फूड ट्रॉयल से गुजरे। आदित्य बोले, "एक भी नहीं। मैंने कोई डिश नहीं बनाई। मुझे बनाने से ज्यादा खाना खाने का शाैक करना पसंद है। फिल्म में सिर्फ बनाने की एक्टिंग की। नमक व जायकों को खाने में डालने को कैसे डालना है। सिर्फ उसे किया। हालांकि परफेक्शन के लिए कुछ वर्कशॉप लेनी पड़ी।
आगे की स्लाइड्स में देखें, परिणीति और आदित्य की तस्वीरें..
सभी फोटो- जसविंदर सिंह