पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जब इस टीम के सामने आए प्रीति के किंग्स, तो पता चला कितना है इनमें दम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनीमाजरा. इन्फोसिस के क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को इन्फोसिस की महिला टीम और किंग्स-11 टीम का 2-2 ओवर का क्रिकेट मैच हुआ। इसमें किंग्स-11 की टीम इन्फोसिस की महिला टीम से हार गई। यह मैच दर्शकों के लिए काफी रोमांचक रहा, क्योंकि यह मैच सिर्फ फन और महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए खेला गया था।

किंग्स-11 टीम में एडम गिलक्रिस्ट, डेविड मिलर, मनप्रीत सिंह गोनी, मनन वोरा आदि शामिल थे। वहीं, इन्फोसिस की महिला टीम में श्वेता, गुनीत, सुखमन, सिमरन, प्राची आदि शामिल थी। यहां इन्फोसिस में वुमन इम्पावरमेंट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किंग्स-11 की टीम यहां पहुंची थी। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ पुलिस ने भी सहयोग दिया था। मैच के दौरान डीआईजी आलोक कुमार ने भी बैटिंग की। मनप्रीत गोनी की बॉल पर उन्होंने छक्के मारे।

एडम गिलक्रिस्ट ने कहा, सभी को मिले सुरक्षा: एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस का अच्छा प्रयास है कि महिलाओं की सुरक्षा के कई उपाय किए जा रहे हैं। सोमवार रात हुए मैच के बारे में गिलक्रिस्ट ने कहा कि यह मैच वाकई रोमांचक मैच था।

मिलर ने कहा, चक दे फट्टे: मिलर जैसे ही स्टेज पर आए उन्होंने कहा चक दे फट्टे। इससे उनके फैंस मिलर-मिलर चिल्लाने लगे।

गोनी ने दी पंजाबी में स्पीच: मनप्रीत गोनी ने पंजाबी में स्पीच देते हुए कहा कि उनके लिए यह बहुत अच्छा अवसर है, जब सभी लोग उनके फैन हैं।

महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं दे रही पुलिस: डीआईजी आलोक कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस की ओर से महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे बताया कि महिलाओं को घर तक छोडऩे के लिए विशेष पीसीआर लगाई गई हैं। ये पीसीआर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मौजूद रहती हैं।

इसके अलावा कोई भी महिला घर तक छोडऩे के लिए पीसीआर बुला सकती है। हरेक पीसीआर में महिला कर्मचारी भी तैनात की गई हैं। पुलिस का प्रयास है कि महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

स्लाइड के साथ देखिए इस मैच की झलक