पंचकूला. छोटी उम्र में बड़ा मैसेज जन-जन तक पहुंचाने के लिए इशिता उप्पल को 'एशियन गर्ल ह्यूमन राइट्स अवॉर्ड से नवाजा गया है। इशिता को यह सम्मान गार्डन ऑफ होप फाउंडेशन की ओर से ताइवान में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। यह पहला मौका नहीं है जब इशिता को सोशल वर्क के लिए सम्मान दिया गया हो। इससे पहले भी कई संगठनों की ओर से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
भ्रूण हत्या के खिलाफ लड़ रहीं है लड़ाई
इशिता हरियाणा में भ्रूणहत्या रोकने के लिए हरियाणा सरकार की ब्रांड एंबेसडर हैं। इशिता ने 10 साल की उम्र से प्रदेश में लड़कियों की घटती तादाद के खिलाफ कैंपेन शुरू की थी। इस अभियान के दौरान एक डॉल उसके साथ होती है, जिसे लोग 'सिल्की' के नाम से जानते हैं। इशिता को 12 साल की उम्र में हरियाणा गवर्नमेंट ने भ्रूणहत्या के खिलाफ अपना ब्रांड अंबेसडर चुना।
ब्रांड अंबेसडर के तौर पर इशिता लड़कियों को कोख में मारने के अभियान में कई रोड शो, स्कूल, कॉलेजों में लेक्चर, प्लांटेशन सहित कई कंपीटिशंस में भाग ले चुकी हैं। इशिता का कहना है कि यूथ देश का फ्यूचर है। अभियान के दौरान उनका खास टारगेट यूथ ही होता है। उनका मानना है कि अगर युवाओं को अवेयर कर दिया जाए तो आने वाले समय में लड़कियों की तादाद बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसलिए वह युवाओं को इस अभियान में जुड़ने की अपील करती हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, इशिता ने बताया ताइवान के लोग सफाई पसंद...